-
बॉलीवुड में आये दिन कॉन्ट्रोवर्सी चलती रहती है। ज्यादातर यह फ़िल्म में दिखाए गए विवादित सीन को लेकर होती है। कभी कभी तो फ़िल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ जाती है। इससे या तो फ़िल्म को फायदा हो जाता है या नुकसान। क्योंकि जिस फ़िल्म के रिलीज होने से पहले ही लोग उसके बारे में जान गए हों तो फ़िल्म के प्रमोशन की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन कभी इसका खामियाजा फ़िल्म मेकर्स को उठाना पड़ जाता है। आइये जानते है कुछ बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिनके सीन्स को लेकर दर्शकों ने आवाज उठाई। (All Photos: Social Media)
-
कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। शाहिद कपूर के लिए भी यह फ़िल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट थे। लेकिन फ़िल्म के एक सीन जिसमें कबीर सिंह (शाहिद कपूर), प्रीति (कियारा आडवाणी) को थप्पड़ मारते हैं, उसपर खूब विवाद हुआ। लोगों ने फिल्म मेकर औऱ शाहिद कपूर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कुछ लोग तो नैतिकता का हवाला देते हुए शाहिद कपूर से यह सवाल तक पूछ रहे थे कि वह ऐसा किरदार कैसे निभा सकते हैं, जिसमें महिलाओं का अनादर किया जा रहा है।
-
कैटरीना कैफ अपनी पहली फिल्म बूम को शायद याद भी न रखना चाहें। फिल्म में गुलशन ग्रोवर और कैटरीना कैफ का एक किसिंग सीन था जिसे बाद में हटाया गया था। पूरी फिल्म में कई ऐसे सीन थे जिन्हें बॉलीवुड के सबसे विवादित सीन्स की श्रेणी में रखा जाता है। लोगो ने इस फिल्म को सॉफ्ट पोर्न तक कहा दिया था।
-
डर्टी पिक्चर फ़िल्म साउथ की एक फेमस एक्ट्रेस सिल्क स्मिता पर आधारित है। फ़िल्म में कई ऐसे सीन हैं जिसमें विद्या बालन को काफी बोल्ड अवतार में दिखाया गया है। दर्शकों का कहना था कि ऐसी फिल्में समाज को खराब करती हैं और इस प्रकार की विषयवस्तु वाली फिल्मों से बच्चों को दूर रखा जाना चाहिए। विवादों में रहने के बावजूद फ़िल्म सुपरहिट रही।
-
निशब्द फ़िल्म में अमिताभ बच्चन और जिया खान के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई थी। फिल्म के एक सीन में अमिताभ और जिया खान के बीच एक किस सीन दिखाया गया जिसपर विवाद गहरा गया था। लोगों को आपत्ति थी कि अपनी बेटी की उम्र की एक्ट्रेस के साथ अमिताभ रोमांटिक सीन कैसे दे सकते हैं।
-
उड़ता पंजाब फ़िल्म पंजाब में होने वाले ड्रग्स के रैकेट और नशे के मुद्दे पर बनी है। क्योंकि इस फ़िल्म में पंजाब शब्द जोड़ा गया था तो यह फ़िल्म विवादों में आई कि इससे पंजाब की इमेज को नुकसान पहुंच सकता है। इस फ़िल्म में शाहिद कपूर को एक सीन में ड्रग्स लेता भी दिखाया गया जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।