-
चेतन भगत की लिखी गईं किताबों पर कई बॉलीवुड फिल्में बन चुकी हैं। उनसे से एक 3 इडियट्स भी है, जो उनके पहले उपन्यास ‘फाइव पॉइंट समवन’ पर आधारित है। चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्में ओटीटी पर भी देख सकते हैं। आइए उन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
-
3 Idiots: 2009 में आई सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन, शरमन जोशी मुख्य किरदार में हैं।
-
Kai Po Che: काय पो चे फिल्म चेतन भगत के प्रसिद्ध उपन्यास ‘द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर बनी है। सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव,और अमित साध की इस तिकड़ी ने काय पो चे फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया था। इस फिल्म को भी आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
-
Hello: हेलो फिल्म चेतन भगत के लिखे गए दूसरे उपन्यास ‘वन नाइट एट द कॉल सेंटर’ पर बेस्ड है। इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
-
Half Girlfriend: हाफ गर्लफ्रेंड में मुख्य किरदार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर ने निभाया था। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
-
2 States: 2014 में आई इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई थी। इसे हॉट स्टार पर देख सकते हैं।
-
एक्टिंग करियर की बात करें तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डीकपल्ड वेब सीरीज में चेतन भगत ने खुद ही का रोल निभाया था। किताबों के अलावा चेतन भगत सलमान खान की फिल्म किक का स्क्रीनप्ले भी लिख चुके हैं। (All Photos: Social Media)
