-
31 दिसंबर को भारत के साथ ही पूरी दुनिया ने नए साल यानी 2025 का बड़े ही धूमधाम से जश्न मनाया। नए साल के मौके पर भारत में लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर भी खूब किया। (Photo: Pexels)
-
एक डाटा सामने आ गया है जिसमें बताया गया है कि 31 दिसंबर की रात लोगों ने सबसे अधिक किन-किन चीजों को ऑनलाइन ऑर्डर किया। इसमें कंडोम से लेकर लिस्टिक और लाइटर तक शामिल है। (Photo: Pexels)
-
नए साल की पूर्व संध्या पर ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट और जेप्टो जैसी कंपनियों के ऑर्डर वॉल्यूम में जबरदस्त उछाल आया। ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने अपने ट्विटर अकाउंट (अब एक्स) पर कई पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी है कि 31 दिसंबर की रात लोगों ने सबसे ज्यादा किन-किन आइटम्स को ऑनलाइन ऑर्डर किया। (Photo: Pexels)
-
अलबिंदर ढींडसा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 31 दिसंबर की रात लोगों ने 2,34,512 आलू भुजिया के पैकेट ऑर्डर किए। इसके साथ ही टॉनिक पानी के 45,531 डिब्बे, आईस क्यूब के 6,834 पैकेट ऑर्डर किए गए। (Photo: Pexels) World New Year Celebrations 2025: दुनिया में 2025 का ग्रैंड वेलकम, ब्राजील के कोपाकबाना बीच पर 20 लाख लोग जुटे
-
अलबिंदर ढींढसा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 31 दिसंबर 2024 की रात कंडोम के 1,22,356 पैकेट ऑनलाइन ऑर्डर किए गए। इसके साथ ही 45,531 मिनरल वाटर की बोतलें, 22,322 पार्टीस्मार्ट 2,434 ईनो ऑर्डर किए गए। (Photo: Pexels)
-
इसके साथ ही 31 दिसंबर की रात 1003 लिपस्टिक और 762 लाइटर ऑर्डर किए गए। वहीं, 31 दिसंबर की रात ब्लिंकिट पर एक दिन में सबसे ज्यादा चिप्स बिके। (Photo: Pexels)
-
इसके साथ ही एक दिन में सबसे ज्यादा अंगूर भी ऑनलाइन बिके। ढींडसा ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या ब्लिंकिट ने सामान्य दिन की तुलना में सात गुना अधिक अंगूर बेचे। (Photo: Pexels) जम्मू कश्मीर से चेन्नई तक, नए साल के जश्न में डूबा पूरा भारत, इन जगहों पर खूब रही भीड़
