-
Alia Bhatt Diet Secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कभी बेहद मोटी हुआ करती थीं, लेकिन फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में डेब्यू करने से पहले उन्होंने अपना फिगर मेंटेन कर लिया था। आलिया के पिता महेश भट्ट बचपन में उन्हें प्यार से आलू कहा करते थे और आलू से ही इंस्पायर होकर उनका नाम आलिया पड़ा था। ‘आलू लवर’ आलिया ने खुद को स्लिम-ट्रिम बनाने के लिए हार्डकोर वर्कआउट के साथ अपनी डाइट में भी काफी बहुत बदलाव किया है। हालांकि, आलिया सब कुछ खाती हैं, लेकिन कैसे? आइए आपको बताएं।
-
आलिया भट्ट को बचपन से आलू फ्राई खाना बेहद पसंद है, लेकिन अब वह आलू बेहद कम खाती हैं।
-
टीवी शो ‘आपकी अदालत’ में आलिया ने बताया था कि आलू की तरह वह गोल मटोल सी थीं। आलू से ही उनका नाम आलिया निकला है।
-
आलिया बताती हैं कि वेट कम करने के लिए उन्होंने बहुत एक्सरसाइज की, लेकिन अपने डाइट से बहुत समझौता नहीं किया है।
-
आलिया को रोटी,दाल-चावल और सब्जी खाना बहुत पंसद है। बस वह गेहूं की जगह वह रागी, ज्वार या बाजरे की रोटी खाती हैं।
-
आलू फ्राई आलिया अब केवल अपने पापा के बर्थडे पर ही खाती हैं। चीनी को वह हाथ भी नहीं लगाती हैं।
-
हालांकि, जब उन्हें मीठा खाने का मन होता है तो मूंगदाल का हलवा खा लेती है, लेकिन इसके बाद जमकर एक्सरसाइज करती हैं।
-
आलिया कहती हैं कि वह सब कुछ खाती हैं, लेकिन डाइट में बदलाव कर के। वह व्हाइट की जगह ब्राउन राइस या मल्टी ग्रेन रोटी खाती है।
-
आलिया को सैलेड पसंद नहीं, लेकिन इसकी जगह वह रफेज वाली सब्जियां खूब खाती हैं।