-
साल के तीन महीने निकल चुके हैं। आने वाले महीनों में वॉर और देशभक्ति पर आधारित चंद बेहतरीन फिल्में ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में जॉन अब्राहम से कंगना रनौत जैसे कई बड़े एक्टर्स नजर आएंगे। आइए डालते हैं एक नजर:
-
1 अप्रैल को जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 28 जनवरी को रिलीज होने वाली थी।
-
आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ओम भी देशभक्ति के रंग में रंगी है। आने वाले महीनों में इस फिल्म को भी दर्शक सिनेमाघरों में देख सकते हैं।
-
2008 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन की बायोग्राफी मेजर अगस्त महीने में रिलीज हो सकती है।
-
कंगना रनौत की फिल्म तेजस इस साल पांच अक्टूबर को रिलीज होगी।
-
भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोग्राफी भी इस साल आने वाली है।
-
1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग पर आधारित फिल्म पीप्पा इस साल दिसंबर महीने में रिलीज होगी।
-
अक्षय कुमार की वार मूवी गोरखा इस साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो सकती है।
