-

Suniel Shetty BirthDay: 28 साल पहले फिल्म बलवान (1992) से सुनीश शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अपने स्टाइल औऱ यूनीक डायलॉग डिलिवरी के कारण वह दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। हालांकि इन दिनों वह फिल्मों में बेहद कम सक्रिय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों से दूर रहकर भी सुनील शेट्टी सालाना करीब 100 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। आइए जानें कैसे:
सुनील शेट्टी पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस ने खेल- नो ऑडिनरी गेम, रक्त और भागम भाग जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। -
सुनील शेट्टी रेस्त्रां भी चलाते हैं। मुंबई में उनके दो रेस्टोरेंट हैं।
-
सुनील शेट्टी के रेस्तां का नाम मिसचीफ डाइनिंग बार और क्लब एच2ओ हैं।उनका साउथ में भी एक रेस्त्रां हैं।
-
सुनील शेट्टी एडवेंचर पार्क के भी को-ओनर हैं।
-
सुनील शेट्टी का आर हाउस नाम से लग्जरी फर्नीचर और होम लाइफस्टाइल स्टोर है। इसे उन्होंने साल 2013 में अपनी पत्नी माना के साथ शुरू किया था।
-
सुनील शेट्टी ने रियल एस्टेट बिजनेस में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने रियलिटी और डिवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से रियल एस्टेट कंपनी बनाई है।
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों को छोड़ अपने बिजनेस से ही वह सालाना करीब 100 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेते हैं। -
उनका खंडाला में करीब 6200 वर्गफीट में फैला लैविश फार्महाउस भी है। इसमें प्राइवेट गार्डन, स्विमिंग पूल, डबल हाइट का लिविंग रूम, 5 बेडरूम और किचन है।
-
All Photos: Social Media