-

Ayesha Zulka Birthday: आयशा जुल्का 90 के दशक की मशहूर अदाकारा रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में आमिर खान, मिथुन, अक्षय कुमार और नाना पाटेकर जैसे एक्टर्स के साथ काम किया है। इसके अलावा जो जीता वही सिकंदर, दलाल, बलमा, खिलाड़ी जैसी कई हिट फिल्में उनके खाते में हैं। आयशा जुल्का जितना अपनी एक्टिंग के लिए चर्चा में रहीं उतना ही उनके लव अफेयर्स भी सुर्खियों में रहे। (Photos: Social media)
-
आयशा जुल्का का नाम सबसे पहले अक्षय कुमार संग जुड़ा। दोनों ने साथ में खिलाड़ी जैसी सुपरहिट फिल्म दी है।
-
अक्षय औऱ आयशा अकसर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाने लगे थे। हालांकि कुछ समय बाद अक्षय आयशा को छोड़ रवीना टंडन के साथ रिलेशनशिप में आ गए।
-
एक इंटरव्यू में आयशा ने बताया था कि अक्षय कुमारने उन्हें धोखा दिया था। बकौल आयशा वह अक्षय के धोखे से काफी शॉक्ड थीं औऱ कई दिनों तक रिश्ता टूटने के सदमे में जीती रहीं।
-
अक्षय कुमार से ब्रेकअप के बाद आयशा का नाम मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ा। पहले से शादीशुदा मिथुन आयशा से 20 साल बड़े हैं।
-
मिथुन के बाद आयशा जुल्का का नाम नाना पाटेकर के साथ भी जुड़ा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह की बातें भी लिखी गईं कि नाना पाटेकर के लिए ही आयशा और मनीषा कोइराला में झगड़ा भी हुआ था।
-
आयशा अब एक्टिंग लाइन से दूर हैं। आखिरी बार वह साल 2006 में फिल्मी पर्दे पर नजर आई थीं। आयशा ने बिजनेसमैन समीर वाशी से शादी कर ली है।
-
आयशा अब पति के साथ मिलकर कंसट्रक्शन कंपनी, रेजॉर्ट औऱ स्पा चलाती हैं। आयशा बिजनेस से करोड़ों कमा रही हैं।