
बॉलीवुड में सफल होने के लिए एक्टर्स अपने लुक में जाने क्या-क्या बदलाव करते हैं। कोई प्लास्टिक सर्जरी कराकर तो कोई योगा कर के अपनी खूबसूरती को और बढ़ाना चाहता है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहले अपने आप को फिट बनाया फिर बॉलीवुड में कदम रखा और आज वो दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। तो आइए जानते है उन एक्ट्रेसेज के नाम जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू से पहले तय किय़ा फैट से फिट तक का सफर (All photos: Social Media): -
सारा अली खान कभी 96 किलो की हुआ करती थीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सारा ने 41 किलो वजन कम किया।
-
परिणिति चोपड़ा ने सोशल मीडिया में एक फ़ोटो शेयर करते हुए बताया था कि फिल्मों में आने से पहले उनका वजन 86 किलो था और उन्होंने खुद को फिट करने के लिए करीब 28 किलो वजन कम किया था। आज परिणीति एकदम डिफरेंट नज़र आती हैं।
जरीन खान का वेट कभी 100 किलो से भी ज्यादा था। लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपनी फिटनेस पर खूब मेहनत की। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन तकरीबन 90 किलो था। सलमान खान के साथ काम करने के लिए उन्होंने अपना 30 किलो वजन कम किया था और फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आलिया भट्ट फिल्मों में आने से थोड़ी पहले मोटी हुआ करती थीं। आज उनके फिगर और फिटनेस को देखकर यह पता लगा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है की वे कभी अनफिट भी हुआ करती थीं। आलिया ने सिर्फ 3 महीने में 16 किलो तक वजन कम कर लिया था। -
सोनम कपूर एक समय 86 किलो की हुआ करती थीं। इसकी वजह से वो काफी परेशान रहती थीं। सोनम ने अपना वजन कम करने के लिए काफी मेहनत की और सांवरिया फिल्म में डेब्यू से पहले उन्होंने करीब 30 किलो तक वजन कम किया।