• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. akhilesh yadav birthday education qualification love marriage and journey till becoming cm

विदेश में पढ़ाई और लव मैरिज, जानिए कैसा था अखिलेश यादव का सीएम बनने तक का सफर?

अखिलेश यादव ने अपनी उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी विश्वविद्यालय से एनवायरमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

By: Archana Keshri
July 1, 2024 13:40 IST
हमें फॉलो करें
  • Akhilesh Yadav
    1/10

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जन्मदिन की बधाई दी है।

  • 2/10

    अखिलेश यादव का जन्म आज ही के दिन साल 1973 में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के छोटे से कस्बे सैफई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सैफई के सेंट मैरी स्कूल से की थी।

  • 3/10

    इसके बाद उन्हें राजस्थान के धौलपुर में मिलिट्री स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा गया। फिर इसके बाद उन्होंने कर्नाटक की मैसूर यूनिवर्सिटी से सिविल एनवायरनमेंट में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

  • 4/10

    इसके बाद उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया चले गये। यहां उन्होंने सिडनी यूनिवर्सिटी से एनवायरमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।

  • 5/10

    जब अखिलेश यादव इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे तो एक कॉमन फ्रेंड के जरिए उनकी मुलाकात डिंपल से हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

  • 6/10

    अखिलेश पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए लेकिन उनका प्यार परवान चढ़ता रहा। जब वह वापस भारत लौटे तो उन्होंने अपनी दादी को डिंपल से शादी के लिए मना लिया।

  • 7/10

    लेकिन उन्हें अपने पिता और मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को मनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जब उनके पिता राजी हो गए तो 24 नवंबर 1999 को अखिलेश और डिंपल शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के 2 बेटियां और एक बेटा है।

  • 8/10

    उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो अखिलेश पहली बार साल 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद बने। उसके बाद उन्होंने लगातार 2 बार लोकसभा चुनाव जीता। लेकिन साल 2012 में उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा और जीतकर मुख्यमंत्री बने।

  • 9/10

    अखिलेश यादव 15 मार्च 2012 को 38 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे। साल 2017 में वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने। लेकिन इस साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश कांग्रेस से हाथ मिलाकर गठबंधन सरकार बनाने में नाकाम रहे और भाजपा सत्ता में आ गई।

  • 10/10

    इसके बाद एक बार फिर साल 2019 में अखिलेश ने आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2022 में उन्होंने फिर से विधानसभा चुनाव लड़ा मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में चौथी बार अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा और जीत के बाद सांसद बने।
    (Photos Source: Akhilesh Yadav/Facebook)
    (यह भी पढ़ें: भारत के इस राज्य की नहीं है कोई राजधानी, 10 साल से साझा कर रहा था इस दूसरे स्टेट की कैपिटल)

TOPICS
Akhilesh Yadav
Samajawadi Party
SP leader Akhilesh yadav
अपडेट
WPL 2026 Points Table: दिल्ली-मुंबई मैच के बाद अंकतालिका, DC को फायदा, MI की बढ़ी मुश्किल; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
बाघों की मौत पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट गंभीर, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस
गुजरात: बनासकांठा के एक स्कूल में मिड-डे मील खाने से 43 बच्चे बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती
कनाडा और ग्रीनलैंड अमेरिका का राज्य! डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के नक्शे पर दिखाया अपना कब्जा, नाटो के लिए कह दी ये बात
बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने लिया पहला फैसला, विनोद तावड़े-राम माधव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Santosh Trophy: 67 साल बाद असम को मिली फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी, 3 टीमों की सीधे फाइनल राउंड में एंट्री
‘गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे को बंद नहीं किया जा सकता’, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी सरकार का आदेश रद्द किया
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
दिल्ली से जाना है गुड़गांव तो हो जाएं अलर्ट! हरियाणा पुलिस ने कई रास्तों को कर दिया है डायवर्ट
10 साल की जुदाई, सिर्फ 65 दिन साथ रहे, जानें पति-पत्नी के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
विराट कप्तान, रोहित शर्मा बाहर, राहुल-सूर्या भी शामिल; टी20 की ऑलटाइम प्लेइंग 11 से कई स्टार खिलाड़ी बाहर
‘मैगी, बिस्कुट और बासमती चावल…’ जम्मू कश्मीर में 12000 फीट ऊंचे आतंकी ठिकाने से और क्या-क्या मिला?
फोटो गैलरी
8 Photos
न भाग सकते हैं, न छिप सकते हैं: कुर्सी से उठने नहीं देंगी ट्रैप्ड सर्वाइवल पर बनी ये बेहतरीन फिल्में
8 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
क्यों और कब बनी भैरव बटालियन? बेहद सख्त मिली है ट्रेनिंग और इन अत्याधुनिक हथियारों से होंगे लैस
9 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
भारत की इकलौती ट्रेन, जहां हर यात्री को मिलता है मुफ्त खाना, जानिए कहां चलती है यह ट्रेन
10 hours agoJanuary 20, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US