-
रिश्ते बनना और बिखरना सिक्के के दो पहलू की तरह हैं। कुछ लोग ब्रेकअप के दर्द को नहीं भुला पाते हैं और जीवन भर उसी दर्द में घिरे रहते हैं। वहीं कउच आसानी से मूव ऑन कर जाते हैं और अपने लिए कहीं और प्यार तलाश लेते हैं। ऐसा ही कुछ फिल्मी एक्ट्रेसेस ने भी किया। आइए डालते हैं एक नजर:
-
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों के प्यार के चर्चे देशभर में मशहूर थे। लेकिन रिलेशनशिप से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं दोनों के ब्रेकअप ने। हालांकि ऐश्वर्या राय ने ब्रेकअप के दर्द को खुद पर हावी नहीं होने दिया और मूव ऑन कर गईं। आज वह अभिषेक बच्चन के साथ खुशहाल मैरिड लाइफ जी रही हैं।
-
Raveena Tandon: रवीना टंडन भी अक्षय कुमार संग सीरियस रिलेशनशिप में थीं। ब्रेकअप के बाद रवीना टूटीं जरूर लेकिन उन्होंने इस दर्द को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने फिल्म डिसट्रीब्यूटर अनिल थडानी संग ब्याह रचा लिया।
-
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर संग ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करते हुए रणवीर सिंह से दिल लगा लिया और उनकी दुल्हन बन गईं।
-
Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन रिलेशनशिप में रहे। दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन आगे चलकर सगाई टूट गई। सगाई तो टूटी लेकिन करिश्मा नहीं। आगे चलकर उन्होंने संजय कपूर संग ब्याह रचाया। फिलहाल करिश्मा औऱ संजय तलाक लेकर अलग हो चुके हैं।
-
Kareena Kapoor: करिश्मा की तरह उनकी बहन करीना भी ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करते हुए सैफ अली खान की दुल्हन बन गईं।
-
Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे लंबे समय तक सुशांत सिंह से ब्रेकअप के दर्द में उलझी रहीं। लेकिन फिर उन्होंने मूव ऑन किया और आज शादीशुदा जिंदगी जी रही हैं।
-
Kangana Ranaut: कंगना रनौत खुद बता चुकी हैं कि वह रितिक रोशन संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों का रिश्ता जब टूटा तो कंगना ने हंगामा तो खूब किया लेकिन फिर मूव ऑन कर गईं। हालांकि अभी तक कंगना ने शादी नहीं रचाई है।
