-
25 अप्रैल को नेपाल में आए भयानक भूकंप को एक साल पूरा हो गया है। सैकड़ों नेपाली लोगों ने भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। 7.9 तीव्रता के इस भूकंप में 8,891 लोगों की मौत हुई थी और 22,309 लोग घायल हुए थे। 6,02,257 घर इस भूकंप के चलते तबाह हो गए थे अभी भी अनेक लोग टेंटों में रहने को मजबूर हैं। (file photo)
-
इस भूकंप से नापाल पूरी तरह बर्बाद हो गया था। इसके चलते लाखों परिवार विस्थापित हो गए साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित हुई है। करीब 37 लाख लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के बावजूद अभी तक 5% से भी कम घरों की मरम्मत की जा सकी है।अभी तक सिर्फ 641 परिवार ही हैं जिन्हें घर दुबारे ठीक कराने के लिए आर्थिक मदद मिली है। (file photo)
-
नेपाल के राष्ट्रपति राम बनर यादव को इस भूकंप के बाद शनिवार 25 अप्रैल की रात टेंट में गुजारनी पड़ी थी। इस भूकंप के चलते उनके आवास में जगह-जगह दरार पड़ गई थी। भूकंप के बाद आने वाले झटकों को देखते हुए राष्ट्रपति को टेंट में रखा गया था। नेपाल का राष्ट्रपति भवन 150 साल पुरानी इमारत है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे जवानों ने रात भर जाग कर टेंट की सुरक्षा की थी। (file photo)
-
इस भूकंप में 35,000 क्लासरूम तबाह हो गए। नेपाल में करीब 10 लाख बच्चों के पास कोई स्कूल नही हैं। (file photo)
-
इस भूकंप में 956 हॉस्पिटल और क्लीनिक तबाह हो गए। ( file photo)
-
इस भूकंप में करीब 6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। 7 लाख लोग इस भूकंप के चलते गरीबी में जीने के मजबूर हैं। ( file photo)
-
नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और दिवंगत लोगों आत्माओं के लिए शांति की कामना करते हुए कहा कि सरकार 31,19,000 प्रभावित लोगों को अपने-अपने मकानों को दुबारा बनाने के लिए पात्रता प्रमाणपत्र बांट रही है, ताकि वे दी जाने वाली अनुग्रह राशि को पा सकें। ( file photo)
-
इस भूकंप के तुरंत बाद सरकार ने वादा किया था कि वह उन परिवारों को लगभग दो लाख नेपाली रुपए देगी, जिनके घर इसमें क्षतिग्रस्त हो गए थे। लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद पीड़ित लोग मदद की आस लगाए बैठे हैं। (file photo)
-
इस भूकंप के चलते पूरे नेपाल में सड़को का बुरा हाल है नेपाल की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर करती है। (file photo)
-
भूकंप के बाद की एक तस्वीर जिसमें एक कार पर बिजली का खंबा गिर गया है। (File Photo)
