-
ग्लोबल पीस इंडेक्स (Global Peace Index, GPI) एक वार्षिक रिपोर्ट है जो दुनिया के विभिन्न देशों में शांति की स्थिति को मापती है। यह इंडेक्स ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) हर साल दुनिया भर के देशों को उनकी शांति, सुरक्षा और स्थिरता के आधार पर रैंक करता है। ग्लोबल पीस इंडेक्स 2024 के अनुसार, यहां दुनिया के टॉप 10 सबसे शांतिपूर्ण देशों की लिस्ट दी गई है और इस लिस्ट में भारत की रैंकिंग भी दी गई है।
-
Iceland
लगातार कई वर्षों से आइसलैंड ग्लोबल पीस इंडेक्स में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। यह देश अपनी शांतिपूर्ण समाज, कम अपराध दर, और उच्च जीवन गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। -
Ireland
आयरलैंड अपने स्थिर राजनीतिक वातावरण, कम हिंसा और अपराध दर के लिए प्रसिद्ध है, जिससे यह दूसरे स्थान पर आता है। -
Austria
ऑस्ट्रिया का समाज भी काफी शांतिपूर्ण है और इस लिस्ट में यह तीसरे स्थान पर है। यहां के लोग कानून का सम्मान करते हैं और समाज में सुरक्षा की भावना उच्च होती है। -
New Zealand
न्यूजीलैंड की प्राकृतिक सुंदरता और सुरक्षित वातावरण इसे चौथे स्थान पर लाते हैं। यह देश समाजिक स्थिरता और शांति के लिए भी प्रसिद्ध है। -
Singapore
सिंगापुर की सख्त कानून व्यवस्था और उन्नत सुरक्षा प्रणाली ने इसे दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों में शामिल किया है। इस लिस्ट में सिंगापुर पाचवीं रैंक पर है। -
Switzerland
छठे स्थान पर मौजूद स्विट्जरलैंड न केवल अपनी तटस्थता के लिए जाना जाता है, बल्कि यह देश सामाजिक स्थिरता और शांति के लिए भी प्रसिद्ध है। -
Portugal
पुर्तगाल ने हाल के वर्षों में शांति और स्थिरता के मामले में काफी सुधार किया है, जिससे यह सातवें स्थान पर आ गया है। -
Denmark
डेनमार्क की सामाजिक स्थिरता और उच्च जीवन गुणवत्ता इसे आठवें स्थान पर लाते हैं। यहां के लोग सुरक्षित और संतुष्ट जीवन जीते हैं। -
Slovenia
स्लोवेनिया ने अपनी स्थिरता और शांतिपूर्ण समाज के कारण ग्लोबल पीस इंडेक्स में नौवां स्थान प्राप्त किया है। -
Malaysia
मलेशिया की सांस्कृतिक विविधता और स्थिरता ने इसे दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण देशों की सूची में दसवां स्थान दिलाया है। -
India
भारत इस लिस्ट में 116वें स्थान पर है। भारत में अभी भी आंतरिक संघर्ष, सामाजिक अस्थिरता, और सीमा विवाद जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण इसे ग्लोबल पीस इंडेक्स में एक बेहतर स्थान पाने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत है। इन देशों की शांति और स्थिरता से भारत भी प्रेरणा लेकर अपनी सामाजिक और राजनीतिक स्थिरता को मजबूत कर सकता है।
(Photos Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर रख रहे हैं व्रत तो खाएं ये चीजें, दिन भर रहेंगे एनर्जाइज्ड और हेल्दी)
