• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. abu dhabi banned this flower it is found widely in india plant can cause death

इस इस्लामिक देश में बैन हुआ भगवान शंकर को चढ़ाए जाने वाला ये फूल, जानें क्यों?

Abu Dhabi banned this flower: अबू धाबी ने अपने यहां पर एक फूल के खेती, उत्पादन से लेकर प्रचार और प्रसार तक पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत में ये फूल खूब पाया जाता है। क्या सच में ये जान ले सकता है?

By: Vivek Yadav
Updated: October 13, 2024 19:08 IST
हमें फॉलो करें
  • oleander flower ban in Abu Dhabi
    1/8

    अबू धाबी ने हाल ही में अमीरात में एक फूल के खेती, उत्पादन के साथ ही प्रचार और प्रसार पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये फूल भारत में भी खूब पाया जाता है। क्या इसे सच में छूने से मौत हो सकती? आइए जानते हैं: (Photo: Pexels)

  • 2/8

    भारत में खूब पाया जाता है
    दरअसल, ये ओलियंडर का फूल है जिसे भारत में कनेर नाम से भी जानते हैं। भारत में सड़क किनारे ये फूल आसानी से मिल जाते हैं। ओलियंडर यानी कनेर का फूल भारत के केरल राज्य के करीब 2500 मंदिरों में बैन है।

  • 3/8

    एक पत्ता ले सकता है जान
    कनेर का फूल जहरिला होता है जिसके चलते अबू धाबी ने इसपर बैन लगाया है। ये इतना जहरीला होता है कि अगर इस पौधा का एक पत्ता चबा लें तो जान जा सकती है। ऐसे कई मामले भी सामने आ चुके हैं।

  • 4/8

    कम पानी में भी उग जाता है
    ये पौधा सूखा भी झेल सकता है। इसे ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है। काफी लोग इसे घरों में भी लगाते हैं। ओलियंडर की एक दर्जन से ज्यादा किस्में होती हैं और हर में अलग-अलग रंग के फूल उगते हैं।

  • 5/8

    खाने से क्या होता है?
    ओलियंडर के फूल, पत्तियों के सेवन से मतली, दस्त, उल्टी, चकत्ते और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही इसमें ग्लाइकोसाइड्स रसायन भी होता है जो हृदय की गति को धीमा कर सकता है जिससे जान तक जा सकती है।

  • 6/8

    भगवान शंकर को चढ़ाते हैं इसके फूल
    ओलियंडर की एक प्रजाति का फूल पीले रंग का होता है जिसे भगवान शंकर को चढ़ाया जाता है इसके साथ ही ये हल्का गुलाबी और सफेद रंग का भी होता है। हालांकि, दोनों टॉक्सिक होते हैं।

  • 7/8

    सड़क किनारे क्यों लगाया जाता है कनेर?
    भारत में सड़क किनारे और डिवाइडर के बीच कनेर का पौधा खूब लगाया जाता है। दरअसल, ये वायु प्रदूषण को रोकने में काफी असरकारी है।

  • 8/8

    पूरा पौधा होता है जहरीला
    कनेर के पौधे का जड़, पत्ते और फूल से लेकर लगभग सबी चीजें जहरीली होती हैं। हालांकि, आयुर्वेद में इसका उपयोग कई बीमारियों में सदियों से होते आ रहा है। इसका इस्तेमाल दमा, डायबिटीज, त्वचा से जुड़ी समस्याएं और मिर्गी समेत कई इलाज में किया जाता है।

TOPICS
abu dhabi
flowers
trending news
अपडेट
राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी को सम्मान नहीं जुर्माना, मेडल दिखाने के बाद भी खिलाड़ी और कोच को TTE ने ट्रेन से उतारा
संभल कोर्ट के जज का ट्रांसफर, ASP अनुज चौधरी पर दिया था FIR का आदेश
क्या बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन राज्यसभा जाएंगे? इन राज्यों में खाली होंगी सीटें
‘लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं’, जाकिर खान ने स्टैंडअप कॉमेडी दे लिया 5 साल का ब्रेक, बोले- सेहत का ध्यान…
जनसत्ता आज का अखबार – 21 जनवरी 2026, बुधवार का हिंदी समाचार पत्र – Today’s Hindi Newspaper, Jansatta ePaper (21 January)
नाश्ते में ट्राई करें दही-सूजी का टेस्टी चीला, इस तरह मिनटों में होगा तैयार
जनसत्ता संपादकीय: पिटाई, भूख और खामोशी, सीआरपीएफ परिसर में 10 साल की बच्ची को यातना, ग्रेटर नोएडा की घटना ने खड़े किए कई सवाल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
जनसत्ता संपादकीय: नाम, उम्र, उपनाम… और वोट का सवाल, वोटर लिस्ट सुधार या भरोसे की परीक्षा? SIR के बीच सुप्रीम कोर्ट की एंट्री
विचार: नाटो से टकराव, ग्रीनलैंड पर नजर, क्या ट्रंप की आर्कटिक राजनीति पश्चिमी गठबंधन को तोड़ देगी?
दुनिया मेरे आगे: करियर हो या व्यक्तित्व, बदलाव अपनाने वाले ही बनते हैं आत्मविश्वासी और सफल, आगे बढ़ना है तो ठहरना नहीं
Aaj Ka Tarot Horoscope 21 January 2025: आज इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, बन रहा रवि योग, जानें टैरो राशिफल
फोटो गैलरी
8 Photos
न भाग सकते हैं, न छिप सकते हैं: कुर्सी से उठने नहीं देंगी ट्रैप्ड सर्वाइवल पर बनी ये बेहतरीन फिल्में
14 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
क्यों और कब बनी भैरव बटालियन? बेहद सख्त मिली है ट्रेनिंग और इन अत्याधुनिक हथियारों से होंगे लैस
15 hours agoJanuary 20, 2026
9 Photos
भारत की इकलौती ट्रेन, जहां हर यात्री को मिलता है मुफ्त खाना, जानिए कहां चलती है यह ट्रेन
16 hours agoJanuary 20, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US