-
बॉलीवुड में स्टार किड्स हमेशा से अपने पेरेंट्स से मिले एक्टिंग हुनर को आगे बढ़ाते रहे हैं। 2017 में भी तमाम स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में श्रीदेवी के बेटी जाह्ववी, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और कपूर खानदान से एक और वारिस आधार जैन समेत ऐसे कई नाम हमारे पास हैं। तो अगला साल बॉलीवुड के इन नए जगमगाते सितारों से रोशन होने जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इन स्टारकिड्स के नाम और उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में।
-
आधार जैन- आधार कपूर परिवार के सदस्य हैं, वह आदित्य चोपड़ा प्रोडक्शन्स से डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस बात की आधिकारिक घोषणा करण जौहर के ट्वीट के बाद हो गई है। करण ने लिखा- चलो आधार! हमें प्राउड फील कराओ! हम सभी की तरफ से ढेर सा प्यार @DharmaMovies ….congratulations @yrf and @Shanoozeing .." खबरों के मुताबिक आधार पहले करण की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से ऐंट्री लेने वाले थे, लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह हाबिब फैजल की फिल्म से शुरुआत करेंगे।
-
अहान शेट्टी- बॉलीवुड में सलमान खान को गॉडफादर के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने तमाम कलाकारों को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचने में मदद की है। इस लिस्ट में हिमेश रेशमियां और कैटरीना कैफ जैसे बड़े सितारों का नाम भी आता है। खबरों के मुताबिक अब वह मदद कर रहे हैं फेमस बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान की। अहान साजिद नादियावाला की फिल्म से शुरुआत करने वाले हैं।
-
जाह्नवी कपूर- बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी करण जौहर की आने वाली फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। ऐसी खबरें थी कि वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सीक्वल से शुरुआत करने वाली हैं लेकिन अब ऐसी खबरें हैं कि वह मराठी सुपरहिट फिल्म सैराट के सीक्वल से शुरुआत करेंगी।
-
इशान खट्टर- शाहिद कपूर के सौतेले भाई इशान खट्टर भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं। हालांकि वह अभी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
-
करण देओल- सनी देओल के बेटे करण देओल भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने को तैयार हैं, खबरें ऐसी भी हैं कि सनी अपनी फिल्म बेताब का रीमेक करने वाले हैं।
