इंडोनेशिया में पीएम मोदी कई तरह के अलग-अलग रंगों में दिखाई दिए। यहां पर पीएम मोदी ने अपने काम को तो बखूबी अंजाम दिया ही साथ ही यहां के आवो हवा का भी काफी लुत्फ उठाया। 29 मई को यहां जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी ने इंडोनेशियन राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए और इसके बाद उन्होंने यहां की कई नायाब चीजों को गौर से देखा। पीएम मोदी को जकार्ता में देख यहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोग खुशी से झूम उठे। यहां पर पीएम मोदी को रेड कार्पेट पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। यह संबंध गर्मजोशी और अपनेपन की भावना पैदा करता है। हर बार की तरह यहां भी मोदी के कई रंग देखने को मिले, जिन्हें आप इन तस्वीरों के जरिए बखूबी देख सकते हैं। (Photo- AP) -
पतंगबाजी, मस्तिज और अर्जुन रथ को निहारने के अलावा पीएम मोदी यहां पर एक भारतीय समुदाय के इवेंट में पहुंचे। दिलचस्प ये है कि भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित इस इवेंट में पीएम मोदी एक रॉकिंग अंदाज में पहुंचे। उन्होंने खादी की कुर्ता की बजाए यहां पर खुद को एक स्टायलिश कलरफुल शर्ट में और पेंट से मेकओवर किया। उनका यह मिज़ाज फैंस को काफी पसंद आया। (Photo-PTI )
उन्होंने इसी अंदाज में भारतीय समुदाय को लोगों को संबोधित करते हुए भारत की उलब्धियां बयां की। मोदी ने यहां रह रहे भारतीय लोगों के इंडोनेशिया के गौरवमयी नागरिक रहते हुए भी भारतीय जड़ों से जुड़े रहने की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें हाल के वर्षो में भारत की प्रगति पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने बीते चार वर्षो में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सकारात्मक रूप से योगदान दिया है और दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्था में से एक बनकर उभरा है। (Photo-PTI ) -
मोदी ने कहा, एफडीआई कांफिडेंस इनडेक्स में भारत शीर्ष रूप से उभरते हुए दो देशों में शामिल है..आज भारत में रिकार्ड स्तर पर विदेशी निवेश आ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत का फॉरेन रिजर्व अब 300 अरब डॉलर से बढ़कर 400 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर चुका है। विश्व आर्थिक फॉरम के वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक में भारत की रैंकिंग 71 से बेहतर होकर 40 हुई है। भारत में व्यापार करने के लिए बेहतर माहौल संबंधी (इज ऑफ डूइंग बिजनेस) आंकड़े भी 140 से अब 100 पर पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने लॉजिस्टिक्स परफॉरमेंस इंडेक्स में 19 स्थानों और वैश्विक नवाचार सूचकांक में 21 स्थानों की छलांग लगाई है। (Photo-PTI )
मोदी के यहां आने पर भारतीय समुदाय में खुशी की एक लहर ही देखने को मिली। यहां के हर वर्ग के लोगों के दिल में मोदी से मिलने की चाहत देखने को मिली। महिलाएं, बच्चे और आदमी सभी पीएम मोदी से मिलने के लिए आतुर दिखे। (Photo-PTI ) -
मोदी से मिलकर इंडोनेशिया में रह रहे इन भारतीयों के चेहरे की खुशी भी आप साफ तौर देख सकते है। (Photo- PTI)
मोदी का स्वागत यहां पर स्कूली बच्चों ने हाथ में तिरंगे लेकर किया। उनके स्वागत में भारतीय परंपरा का अंदाज देखने को मिला। यहां के बच्चों ट्रेडिशनल कॉ्ट्यूम में दिखाई दिए। (Photo-PTI ) -
पारंपरिक वेशभूषा में इन बच्चों के हाथों में तिरंगे को देख पीएम मोदी चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। (Photo-PTI )
-
मोदी ने यहां इंडोनेशियन राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ गोल्फ कार्ट में सफर किया। इस दौरान खुद जोको विदोदो ने गोल्फ कार्ट को ड्राइव करते दिखे और मोदी उनके बगल वाली सीट पर बैठे यहां की खूबसूरती को निहारते दिखे। (Photo-PTI )
-
यहां आए पीएम मोदी से बच्चे भी काफी खुश थे। जकार्ता के एलीमेंट्री स्कूल के एक बच्चे ने पीएम मोदी के हाथ में किस किया।
