-
तापसी पन्नू से लेकर तमन्ना भाटिया तक तमाम ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जो पैदा तो हुई नॉर्थ इंडिया में लेकिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना जादू चला दिया। जी हां नॉर्थ इन एक्ट्रेसेज ने साउथ फिल्म इंडस्च्री में अपनी अदाकारी से सफलता के कई आयाम छुए हैं। आइए डालते हैं ऐसी कुछ अभिनेत्रियों पर एक नजर जो नॉर्थ इंडिया की हैं लेकिन जब साउथ में गईं तो वहां की फिल्म इंडस्ट्री पर छा गईं।
-
चार्मी कौर ऐसा नाम है जिसने 90 के दशक के अंतिम सालों से कई वर्षों तक टॉलीवुड पर राज किया। चार्मी पंजाबी परिवार से बिलॉन्ग करती हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने साउथ की करीब 40 सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

तापसी पन्नू का जन्म दिल्ली में हुआ है। वह पंजाबी जाट परिवार से आती हैं। तापसी ने ना सिर्फ टॉलीवुड बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी से लोगों को अपना मुरीद बनाया है। -
काजल अग्रवाल भी पंजाबी परिवार से आती हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ है। काजल ने सिंघम फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। काजल साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी राज कर रही हैं।
-
बाहुबली जैसी सुपरहिट फिल्मेें देने वालीं तमन्ना भाटिया बेसिकली सिंधी हिंदू परिवार से आती हैं। मुंबई में जन्मीं तमन्ना का जादू आज भी टॉलीवुड के सिर चढ़कर बोल रहा है।
-
कृति खरबंदा ने राजकुमार राव के साथ शादी में जरूर आना फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं। कृति भी पंजाबी परिवार से हैं।
-
ज्योतिका का जन्म पंजाब में हुआ था। वह बाद में महाराष्ट्र चली गईं। वहां से उन्होंने टॉलीवुड का रुख किया और छा गईं।