-
हिमालय की गोद में बसा नेपाल जैव विविधता के मामले में दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में गिना जाता है। ऊंचे पहाड़, घने जंगल, तराई के घास के मैदान और नदियों से घिरा यह देश कई ऐसे पक्षियों का घर है, जो दुनिया में बहुत ही कम जगहों पर पाए जाते हैं। आइए जानते हैं नेपाल में मिलने वाले 7 दुर्लभ पक्षियों के बारे में, जो प्रकृति प्रेमियों और बर्ड वॉचर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। (Photo Source: Pexels)
-
मोनाल (Monal)
मोनाल एक बेहद खूबसूरत लेकिन शर्मीला तीतर है। यह मुख्य रूप से मध्य और पूर्वी नेपाल के ऊंचाई वाले जंगलों में पाया जाता है। अपने चमकीले पंखों और शांत स्वभाव के कारण यह प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करता है। (Photo Source: Pexels) -
बंगाल फ्लोरिकन (Bengal Florican)
यह दुर्लभ पक्षी नेपाल के तराई क्षेत्र के घास के मैदानों में मिलता है। इसके नर पक्षी मादा को आकर्षित करने के लिए खास तरह का ‘कूदने वाला नृत्य’ करते हैं, जो देखने में बेहद रोचक होता है। यह पक्षी विश्व स्तर पर संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल है। (Photo Source: Chandra Mohan Patowary/Facebook) -
चीयर तीतर (Cheer Pheasant)
चीयर तीतर पश्चिमी हिमालय के खड़ी और पथरीली पहाड़ियों में पाया जाता है। यह पक्षी न सिर्फ नेपाल बल्कि पूरी दुनिया में बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। इसकी संख्या तेजी से घट रही है, इसलिए इसे संरक्षण की विशेष आवश्यकता है। (Photo Source: Tarak Naath Karmakar/Facebook) -
रूफस-नेक्ड हॉर्नबिल (Rufous-necked Hornbill)
यह पक्षी नेपाल के पूर्वी हिस्सों के घने जंगलों में पाया जाता है। अपनी बड़ी चोंच और लाल-भूरी गर्दन के कारण यह आसानी से पहचाना जा सकता है। यह इतना दुर्लभ है कि इसका दिखना पक्षी प्रेमियों और बर्डवॉचर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं होता। जंगलों की कटाई के कारण यह पक्षी बेहद दुर्लभ होता जा रहा है। (Photo Source: Pexels) -
सारस क्रेन (Sarus Crane)
सारस क्रेन दुनिया का सबसे ऊंचा उड़ने वाला पक्षी माना जाता है। नेपाल में यह खासतौर पर लुंबिनी और आसपास के तराई क्षेत्रों में देखा जाता है। ये पक्षी जीवनभर एक ही साथी के साथ रहने के लिए जाने जाते हैं, जिस कारण इन्हें प्रेम और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
डांफे (Danphe)
दान्फे नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी है और इसे पहाड़ों का रत्न कहा जाता है। इसके रंग-बिरंगे पंख सूरज की रोशनी में इंद्रधनुष की तरह चमकते हैं। यह हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है और अपनी खूबसूरती के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है। (Photo Source: Love Nepal Travel Nepal/Facebook) -
स्पाइनी बैब्लर (Spiny Babbler)
स्पाइनी बैब्लर दुनिया का इकलौता ऐसा पक्षी है, जो सिर्फ नेपाल में ही पाया जाता है। स्थानीय भाषा में इसे ‘कडे भ्याकुर’ कहा जाता है। यह छोटे आकार का पक्षी झाड़ियों और घने जंगलों में रहता है। नेपाल की जैव विविधता का यह एक खास प्रतीक माना जाता है। (Photo Source: Suman Saha/Facebook)
(यह भी पढ़ें: नॉर्दर्न व्हाइट राइनो से वाकीटा तक, धरती से मिटने से बस एक कदम दूर हैं ये 10 जानवर)