-
बॉलीवुड में ऐसे बहुत से सुपरस्टार्स हैं जो अपने हुनर और कड़ी मेहनत के कारण आज करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। हालांकि इनमें से बहुत से फिल्मस्टार्स ऐसे भी हैं जो किसी ना किसी नग या पत्थर पर भी भरोसा करते हैं। ऐसे सितारों में अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान तक जैसे सुपरस्टार्स शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कौन किस चमत्कारी पत्थर (Gemstone) पर करता है विश्वास।
-
सलमान खान फिरोजा पर विश्वास करते हैं। सलमान अपने ब्रेसलेट में फिरोजा पहनते हैं। सलमान इस फिरोजा जड़ित ब्रेसलेट को ही अपना लकी चार्म भी मानते हैं।
-
अमिताभ बच्चन अपने हाथ में नीलम पहनते हैं।
-
करीना कपूर दो नग धारण करती हैं। एक तो वह अपने सीधे हाथ की छोटी उंगली में मोती पहनती हैं और दूसरी उंगली में मूंगा।
-
अजय देवगन पुखराज और मोती पहनते हैं।
-
ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपने ससुर अमिताभ बच्चन की तरह नीलम पहनती हैं।
-
एकता कपूर पुखराज,पन्ना, मूंगा और मोती से जड़ी अंगूठियां पहनती हैं। एकता के बारे में कहा जाता है कि वह एस्ट्रोलॉजी पर बहुत ज्यादा विश्वास करती हैं।
-
शिल्पा शेट्टी पन्ना पहनती हैं। (सभी तस्वीरे- सोशल मीडिया)