-
शाहरुख खान की फिल्म फैन रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी बज है। फिलम के लुक को देखकर लग रहा है कि शाहरुख इस बार कुछ अलग करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म के रोचक तथ्य:
-
फैन फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में हैं। एक में वे स्टार एक्टर आर्यन खन्ना बने हैं तो दूसरे में फैन गौरव की भूमिका में। गौरव के रोल के लिए शाहरुख को अपने चेहरे की 3डी स्कैनिंग के लिए जाना पड़ा। यह स्कैनिंग अमेरिका में की गई।
-
कहा जा रहा है कि फिलम के कुछ सीन 90 के दशक की मशहूर फिल्म डर की याद दिलाती है। डर फिल्म सुपरहिट रही थी तो उम्मीद की जा सकती है कि फैन का नतीजा भी ऐसा ही रहेगा।
-
फैन की रीलिज डेट दो बार पोस्टपोन हुई। पहले ये 2015 के शुरुआत में रीलीज होनी थी। लेकिन क्रोएशिया में शूटिंग के दौरान शाहरुख चोटिल हो गए। इसके चलते रीलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी। फिर 2015 के मध्य में रीलीज फिक्स की गई। लेकिन वह भी नहीं हो पाया। इसके बाद 15 अप्रैल 2016 में बात बनी।
-
मुंबई की फिल्मसिटी में शाहरुख खान का बंगला मन्नत का सेट बनाया गया। हालांकि डायरेक्टर मनीष शर्मा वास्तविकता दर्शाने के लिए फिल्म के कुछ मन्नत में ही शूट करना चाहते थे। लेकिन सिक्योरिटी और कुछ अन्य कारणों के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
-
फैन के लोगो के लिए असली पिक्चर्स इस्तेमाल की गई है। फिल्म के पहले लुक में दिखाई दिया था कि गौरव के कमरे में शाहरुख की ढेर सारी तस्वीरें लगी होती है। ये तस्वीरें वास्तविक फैंस ने बनाई है। इसके कोलाज में शाहरुख की कुछ बहुत मशहूर तस्वीरों को शामिल किया गया है।
-
बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म फैन 15 अपैल को रिलीज हो गई। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। आइए जानते हैं ऐसे पांच कारण, जिनकी वजह से इस फिल्म को देखा जा सकता है।
-
शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है, लेकिन इस फिल्म में वह अपनी इमेज को ब्रेक करते नजर आएंगे। फिल्म का कॉन्सेप्ट अलग है, जो कि केक पर चेरी की तरह लगता है।
-
FAN के एक सीन में शाहरुख मैडम तुसाद म्यूजियम अपने ही मोम के स्टैच्यू के बगल में खड़े दिखेंगे। इस सीन की शूटिंग के लिए पूरी टीम लंदन गई और परमिशन लेने के बाद लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में शूटिंग पूरी की गई थी।
-
फिल्म में शाहरुख खान सुपरस्टार आर्यन खन्ना और उनका सबसे बड़ा फैन गौरव का किरदार निभाते नजर आएंगे।
-
गौरव जैसा दिखने के लिए शाहरुख को 6 घंटे तक मेकअप करवाना पड़ता था। हालांकि, बाद में यह काम 3 से 2 घंटे के अंदर होने लगा था।
-
शाहरुख खान को 22 साल के गौरव की तरह दिखाने के लिए हॉलीवुड के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट ग्रैग कैनॉम की मदद ली गई है। ग्रैग हॉलीवुड में स्पेशल मेकअप इफेक्ट्स के लिए फेमस हैं।
