-
भारतीय समाज में इस तरह की धारणा बनी हुई है कि सौतेली मां या फिर सौतेला पिता बच्चों को वो प्यार नहीं दे पाते जिनके वो हकदार होते हैं। हालांकि कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने इस तरह की धारणा को पूरी तरह से खारिज करते हुए एक उदाहरण पेश किया है। ये सेलेब्स अपने सौतेले बच्चों से बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। आइए देखते हैं कौन हैं वो सेलेब:
-
क्रिकेटर शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी रचाई है। आयशा ने पहली शादी की नाकामी के बाद शिखर से शादी की थी। पहली शादी से आयशा की दो बेटिया हैं। दोनों बेटियां शिखर धवन के साथ ही रहती हैं। शिखर उन्हें महसूस नहीं होने देते हैं कि वह उनके सौतेले पिता हैं।
-
अनुपम खेर ने किरण खेर से शादी की है। किरण खेर की अनुपम से पहले उद्योगपति गौतम बेरी से शादी हुई थी। गौतम और किरण खेर के बेटे हैं सिकंदर खेर। सिकंदर भी एक्टर हैं। सिकंदर अपने सौतेला पिता अनुपम खेर से काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। कई बार सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोरर्ट्स ने इस बात की तस्दीक भी की है।
-
अनिल कुंबले की पत्नी चेतना तलाकशुदा थीं। चेतना की पहली शादी से एक बेटी हुई थी। बेटी का नाम है आरुणी। अनिल कुंबले ने चेतना से शादी के बाद ना सिर्फ आरुणी की जिम्मेदारी संभाली बल्कि उनको अपना नाम भी दिया। सोशल मीडिया में तमाम ऐसी तस्वीरें हैं जो इस बात की गवाही देती हैं कि आरुणी अनिल कुंबले के साथ कितनी कंफर्टेबल हैं। आरुणी अपना सरनेम कुंबले लिखती हैें।
-
शाहित कपूर नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं। नीलिमा ने शादी के कुछ सालों बाद पंकज कपूर को तलाक दे एक्टर राजेश खट्टर से शादी कर ली। राजेश औऱ नीलिमा के बेटे हैं एक्टर ईशान खट्टर। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि शाहिद कपूर राजेश खट्टर और ईशान के साथ कितनी कमाल की बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
-
एक्टर इमरान खान आमिर खान की कजिन नुजहत के बेटे हैं। इमरान के पिता अनिल पाल हैं। अनिल पाल से तलाक के बाद नुजहत ने एक्टर राज जुत्शी से शादी कर ली थी। राज जुत्शी और इमरान खान में दोस्तों की तरह रिश्ता है। ये बात इमरान खान खुद कई इंटरव्यूज में कह चुके हैं।
