-
इस धरती पर कई ऐसी चीजें है जिससे जुड़ा रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया। भारत का एक मंदिर है जो अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए है। (Photo: Pexels)
-
दरअसल, ये केरल का सबरीमाला मंदिर है जिससे जुड़ा कई रहस्य है। केरल के लोगों में इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। यहां भगवान अयप्पा की पूजा की जाती है। (Photo: Pexels)
-
भगवान अयप्पा का दर्शन कोई आमजन नहीं कर सकता है। उनके दर्शन के लिए 41 दिनों तक ब्रह्मचर्य और सात्विक भोजन का नियम पूरा करना पड़ता है। (Photo: Pexels)
-
भगवान अयप्पा के पिता शिव और माता मोहीनी हैं। मोहीनी रूप भगवान विष्णु का है। शिव और विष्णु से उत्पन्न होने के चलते अयप्पा को हरिहरपुत्र भी कहा जाता है। (Photo: Indian Express)
-
सबरीमाला मंदिर विश्व भर में प्रसिद्ध है। लेकिन इस मंदिर के एक चमत्कार के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। कहते हैं कि इस मंदिर के पास मकर संक्रांति की रात घने अंधेरे में समय-समय पर एक ज्योति दिखाई देती है। (Photo: Indian Express)
-
इस ज्योति के दर्शन के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। कहा जाता है कि प्रकाश के रूप में भगवान अयप्पा इस दिन श्रद्धालुओं को दर्शन देते हैं। (Photo: Pexels) घर में रखते हैं लड्डू गोपाल की मूर्ति तो ये 13 नियम हैं बेहद जरूरी
-
ये भी कहा जाता है कि जब ये रोशनी दिखाई देती है तो इसके साथ शोर भी सुनाई देता है। (Photo: Indian Express)
-
ये मंदिर चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 18 पावन सीढ़ियों को पार करना पड़ता है। इन सभी के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। (Photo: Indian Express)
-
पहली पांच सीढ़ियों को मनुष्य की पांच इंद्रियों से जोड़ा जाता है। (Photo: Indian Express)
-
इसके बाद की 8 सीढ़ियों को मानवीय भावनाओं से जोड़ा जाता है। (Photo: Indian Express)
-
तीन सीढ़ियों को मानवीय गुण और दो सीढ़ियों को ज्ञान और अज्ञान का प्रतीक माना जाता है। (Photo: Indian Express) 18,496 किलो का सोना और इतने करोड़ की एफडी, तिरुपति बालाजी मंदिर के बारे में जानकर ये बातें चौक जाएंगे
