-
दुनिया में कई ऐसी चीजों हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। आज हम जानेंगे उन शहरों के बारे में जो दुनिया के सबसे पुराने हैं। इस लिस्ट में भारत का भी एक शहर है। ये लिस्ट वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। हो सकता है ये शहर इससे भी पुराने हो या फिर कम। आइए जानते हैं:
-
बेरूत: लेबनान का सबसे बड़ा शहर और राजधानी बेरूत 5,000 वर्ष पहले बसा है।
-
गाजियांटेप: ये तुर्की का शहर है जो 5,650 वर्ष पुराना है।
-
प्लोवदीव: बुल्गारिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर प्लोवदीव आज से 6,000 वर्ष पहले बसा था।
-
फय्यूम और सिडोन: लेबनान का एक और शहर सिडोन 6,000 वर्ष पुराना है। इतने ही साल पुराना इजिप्ट का शहर फय्यूम भी बै।
-
सुसा: ईरान का ये शहर 6,200 वर्ष पहले बसा था।
-
दमिश्क और अलेप्पो: ये दोनों ही शहर सीरिया में हैं जो आज से 6,300 वर्ष पहले बसे थे।
-
बाइब्लोस: दुनिया के सबसे सबसे पुराने शहरों की लिस्ट में लेबनान के चार शहर शामिल हैं। बाइब्लोस दुनिया का तीसरा सबसे पुराना देश है जो 7,000 वर्ष पहले बसा था।
-
जेरिको: फिलिस्तीन का शहर जेरिको इस मामले में पहले स्थान पर है। इस रिपोर्ट के अनुसार ये शहर 11,000 वर्ष पहले बसा था।
-
आर्गोस: ग्रीस का शहर आर्गोस इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। ये शहर आज से 7,000 वर्ष पहले बसा था।
-
भारत का शहर इस लिस्ट में भारत के जिस शहर का नाम शामिल है वो है वाराणसी। ये शहर 3000 वर्ष पहले बसा था।
-
ये भी हैं दुनिया के सबसे पुराने शहर इसके अलावा स्पेन का कैडिज़ शहर 3,100 वर्ष पहले, ग्रीस का थीब्स और साइप्रस का लार्नाका शहर 3,400 वर्ष पहले, ग्रीस का एथेंस शहर भी 3,400 वर्ष पहले, अफगानिस्तान का बल्ख 3,500 वर्ष पहले, इराक का किरकुक शहर 4,200 वर्ष पहले, इराक का शहर अर्बिल 4,300 वर्ष पहले, लेबनान का टायर शहर 4,750 वर्ष पहले और इजरायल की राजधानी जेरूसलम 4,800 वर्ष पहले बसे थे।
