-

नए साल का जश्न हर कोई अपने-अपने अंदाज में मनाता है। बीते साल को पीछे छोड़ते हुए लोग नए साल का जश्न मनाते हैं और कुछ नई चीजों को अपनी जिंदगी में जोड़ते हैं। इस मौके पर दिल्ली-एनसीआर में कई ऐसी जगहें हैं जो 31 दिसंबर की रात पार्टी के लिए मशहूर हैं। आइए डालते हैं एक नजर: (Photo: Indian Express)
-
1- हौज खास विलेज
साउथ दिल्ली में स्थित हौज खास विलेज में ढेर सारे क्लब और रेस्टोरेंट हैं। यहां पर न सिर्फ इंडियन फूड्स बल्कि कई विदेशी फूड्स का भी स्वाद चखने को मिलता है। 31 दिसंबर की रात यहां पर खूब भीड़ रहती है। इसके साथ ही कई म्यूजिक इवेंट भी होते हैं। (Photo: Hauz Khas SOCIAL/Insta) -
2- डिफेंस कॉलोनी
साउथ दिल्ली में स्थित डिफेंस कॉलोनी भी खाने पीने के शौकीन लोगों के बीच काफी मशहूर है। यहां पर कई पब और रेस्टोरेंट हैं। 31 दिसंबर की रात यहां का भी प्लान कर सकते हैं। (Photo: Indian Express) -
3- कनॉट प्लेस
31 दिसंबर की रात दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी न्यू ईयर का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर भी कई रेस्टोरेंट और क्लब हैं जो पार्टी के लिए मशहूर हैं। (Photo: Indian Express) नए साल की पार्टी में पहने ये ट्रेंडी ड्रेस, हर किसी को पसंद आएगा आपका लुक -
4- एयरोसिटी
दिल्ली के पुलमैन और नोवोटेल एयरोसिटी में पंजाबी और हिंदी सिंगर जसबीर जस्सी का लाइव कंसर्ट आयोजित हो रहा है। 31 दिसंबर की रात यहां भी जा सकते हैं। (Photo: Indian Express) -
5- गार्डन गैलेरिया
नोएडा में स्थित गार्डन गैलेरिया में कई सारे क्लब और रेस्टोरेंट हैं जो पार्टी के लिए मशहूर है। 31 दिसंबर की रात यहां पर खूब भीड़ रहती है। पार्टी के लिए यहां भी जा सकते हैं। (Photo: SoHo-Delhi/Insta) -
6- DLF मॉल ऑफ इंडिया
अगर आप क्लब और रेस्टोरेंट के शौकीन हैं जो DLF मॉल ऑफ इंडिया भी जा सकते हैं। 31 दिसंबर को यहां भी लोग जमकर पार्टी के लिए आते हैं। (Photo: SoHo-Delhi/Insta) शादी या फिर करनी है पार्टी? यहां से लें हेयर स्टाइल टिप्स, देखने वाले हार बैठेंगे दिल -
7- साकेत
साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल से लेकर महरौली तक में कई ऐसी जगहें हैं जो पार्टी के लिए मशहूर हैं। 31 दिसंबर की रात यहां भी जा सकते हैं। (Photo: Indian Express) -
8- साइबर हब
अगर आप गुरुग्राम में रहते हैं तो साइबर हब जा सकते हैं। 31 दिसंबर की रात यहां पर डीजे नाइट, म्यूजिक और संगीत का लुत्फ उठा सकते हैं। (Photo: Hauz Khas SOCIAL/Insta) -
9- सेक्टर 29
गुरुग्राम में स्थित सेक्टर 29 भी पार्टी के लिए मशहूर है। यहां पर लाइफ डीजे, म्यूजिक कंसर्ट और संगीता का लुत्फ उठा सकते हैं। (Photo: Hauz Khas SOCIAL/Insta) Best Dress Idea: पार्टी हो या फंक्शन, सबसे अलग होगा आपका लुक, इन ड्रेसेस में लगेंगी हुस्न की मल्लिका