-

इस धरती पर 15 लाख से भी अधिक जानवरों प्रजातियां हैं। हर जानवर की अपनी कोई न कोई खासियत होती है। कुछ जानवरों की गिनती तेज दौड़ने में होती है। आइए जानते हैं धरती के कौन से 10 जानवर सबसे तेज दौड़ते हैं। (Photo: Unsplash)
-
1- पेरेग्रीन फाल्कन (Peregrine Falcon)
पेरेग्रीन फाल्कन (बाज) दुनिया का सबसे तेज पक्षी और जीव माना जाता है। ये शिकार करते समय आसमान से बिजली की तरह गिरता है। इसकी रफ्तार लगभग 242 मील प्रति घंटा जो 389 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ सकता है। (Photo: Unsplash) -
2- गोल्डन ईगल (Golden Eagle)
गोल्डन ईगल लगभग 150–200 मील प्रति घंटा (240-320 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से उड़ सकते हैं। (Photo: Unsplash) -
3- व्हाइट-थ्रोटेड नीडलटेल स्विफ्ट (White-throated Needletail Swift)
व्हाइट-थ्रोटेड नीडलटेल स्विफ्ट पक्षी लगभग 105 मील प्रति घंटा (169 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से उड़ सकता है। (Photo: Unsplash) कैसोवरी पक्षी दिखने में जितना खूबसूरत उतना ही खतरनाक, एक हमले में तोड़ सकता है कई हड्डियां -
4- फ्रिगेटबर्ड (Frigatebird)
फ्रिगेटबर्ड पक्षियों का पंख काफी लंबा होता है जिसकी मदद से समुद्र के ऊपर तेजी से उड़ते हैं। ये लगभग 95 मील प्रति घंटा यानी 87-120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकते हैं। (Photo: Unsplash) -
5- चीता (Cheetah)
चीता जमीन पर दौड़ने वाला सबसे तेज जानवर है जो लगभग 60–75 मील प्रति घंटा (97-120 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से दौड़ सकता है। (Photo: Unsplash) -
6- प्रॉन्गहार्न एंटीलोप (Pronghorn Antelope)
चीता के बाद जमीन पर दूसरा सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर प्रॉन्गहार्न एंटीलोप है जो लगभग 88-98 किलोमीटर प्रति घंटा (55–61 mph) की तेज स्पीड से दौड़ सकता है। इसके साथ ही ये लंबे समय तक तेज दौड़ने की क्षमता के लिए जाना जाता है। (Photo: Unsplash) 5 ऐसे जानवर जो पलक झपकते ही बदल सकते हैं अपनी आंखों का रंग -
7- सेलफिश (Sailfish)
पानी में सबसे तेज तैरने वाली सेलफिश है जो 109 किलोमीटर प्रति घंटा (68 mph) रफ्तार से तैर सकती है। (Photo: Unsplash) -
8- घोड़ा (Horse)
सदियों से इंसान का साथी रहा घोड़ा अपनी तेज रफ्तार के लिए मशहूर है। यह जमीन पर सबसे तेज दौड़ने वाला तीसरा जानवर है। घोड़ा एक 88 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। (Photo: Unsplash) -
9- स्प्रिंगबॉक (Springbok)
स्प्रिंगबॉक अफ्रीका में पाया जाता है जो हिरण की एक प्रजाति है और ये अपने तेज दौड़ने और लंबी छलांगों के लिए जाना जाता है। स्प्रिंगबॉक 88 किलोमीटर प्रति घंटा (लगभग 55 मील प्रति घंटा) की रफ्तार से दौड़ता है। (Photo: Unsplash) -
10- शॉर्टफिन माको (Shortfin Mako Shark)
समुद्र की सबसे तेज शार्क शॉर्टफिन माको जो 72 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से तैरती है। (Photo: Unsplash) सर्दियों में भारत के मेहमान होते हैं ये 10 खूबसूरत पक्षी, हजारों किलोमीटर दूर से आते हैं यहां