-
पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 22 जनवरी को महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह ट्रेन वाराणसी-नई दिल्ली के ीबच चलती है। ट्रेन की बोगी बेहतर सुविधाओं से लैस होगी। ऐसी बोगियों वाली यह देश की पहली ट्रेन होगी। ट्रेन 13 घंटे 50 मिनट में सफर पूरा करेगी। इंडियन रेलवे की सभी ट्रेने अब जल्द ही नए लुक में स्टेशन पर नजर आएंगी। पायलेट प्रोजेक्ट के तहत भारतीय रेल के डिब्बों में तमाम तरह की सुविधाओं के अलावा कई नए बदलाव किए हैं। ट्रेन के एसी से लेकर स्लीपर और जनरल कोच का इंटीरियर भी पहले से काफी बेहतर बनाया गया है। गौरतलब है कि हाल ही नई भारतीय रेल के नए कोच की कुछ तस्वीरें जारी हुई हैं। (Source: Express Photo by Tashi Tobgyal)
-
नई दिल्ली में 24 डिब्बों की एक ट्रेन के मॉडल को रेल मंत्री को दिखाने के लिए लाया गया। इस दौरान उन्होंने पूरी ट्रेन का निरीक्षण किया। (Express Photo)
-
रेलवे के पुराने डिब्बों में नए बदलाव भोपाल की रेल कोच फैक्टरी में किए गए हैं। जल्द ही इन डिब्बों से लैस ट्रेन चलाने की योजना रेलवे की है। (Express Photo)
-
इस ट्रेन की नई सीटें ज्यादा चौड़ी और आरामदेह होंगी। सभी कोच में सीट और बर्थ फायरप्रूफ मटेरियल से बनाई गई हैं। (Express Photo)
-
नई बोगियों में सीटें जर्क प्रूफ होंगी। इनमें पढ़ने के लिए एलईडी लाइट्स भी होंगी। सभी कोचों में पेंटिंग्स भी लगी होंगी। (Express Photo)
नई बोगियों में सीटाें का रंग भी अलग अलग है। ये सभी डिब्बे 10-12 साल पुराने हैं और इन्हें भोपाल कारखाने में नवीकृत किया गया है। (Express Photo) -
स्लीपर डिब्बों के लिए तैयार किए गए नए कोच में श्रेणियों के हिसाब से सीटों का रंग भी अलग-अलग होगा। डिब्बों पर पहली बार पर्पल कलर का भी इस्तेमाल होगा। (Express Photo)
-
पायलट प्रोजेक्ट 32 करोड़ रुपए का है। इसमें 111 नए कोच बनाए जा रहे हैं। ऐसा है नया AC-1 कोच। (Express Photo)
-
नए कोच में टॉयलेट को भी बदला गया है। इनमें आग बुझाने वाले यंत्र लगाए गए हैं। साबुन-डस्टबिन के साथ नया ग्रीन टॉयलेट सिस्टम भी तैयार किया गया है। (Express Photo)
-
नए तरह के टॉयलेट, जिनमें शॉवर भी लगाए गए हैं और इनका इंटीरियर भी बदला गया है। (Express Photo)
-
साल 2017 से ये नई 'रेल' आपको 160-200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के साथ कुछ चुने गए रूट्स पर दिखाई दे सकती है। (Express Photo)
-
प्राइवेट एसी कोच घर जैसा अहसास देते हैं और इसमें तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। (Express Photo)
-
पेंट्री कार का नजारा देखिए। आधुनिक सुविधाओं को इसमें जोड़ा गया है। (Express Photo)
-
एसी कंपार्टमेंट्स में एग्जॉस्ट पंखे के साथ ही स्नैक्स टेबल भी दी गई है। (Express Photo)
-
बदले हुए अंदाज में स्लीपर कोच। (Express photo)
-
AC-1 कोच के एक डिब्बे पर 25 लाख रुपये का खर्च आया है। (Express Photo)
-
इन डिब्बों को किस रूट पर चलाया जाएगा यह अभी तय नहीं किया गया है। (Express Photo)
-
अब इंतजार कीजिए बस थोड़े ही दिनों का… हो सकता है आपके रूट पर भी ये ट्रेनें शुरू हो जाएं।
