साल 2017 खत्म होने में अब अंतिम कुछ दिन बचे हैं। हम आपको बता रहे हैं साल 2017 में पूरी दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी। इस लिस्ट में ई-कॉमर्स, सोशल वेबसाइट, शेयर मार्केट, रिटेल जैसे सेक्टर के बिजनस टाइकून हैं। संपत्ति की गणना ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स द्वारा 30 नवंबर को जारी किए आंकड़ों पर आधारित है। कमाल की बात ये है कि इस लिस्ट में एक भी शख्स खानदानी अरबपति नहीं है बल्कि अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर यहां तक पहुंचा है। -
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से कोई ना कोई सामान तो आपने भी मंगवाया होगा। साल 1994 में अमेरिका में शुरू हुई अमेजन आज दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट है। 53 वर्षीय जेफ बेजोस अमेजन के मालिक हैं। जेफ इस समय 6.28 लाख करोड़ रुपए के मालिक हैं।
-
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है बिल गेट्स। सालों तक दुनिया के सबसे अमिर आदमी रहे 62 वर्षीय बिल गेट्स 5.72 लाख करोड़ रुपए के मालिक हैं। बिल गेट्स माइक्रोसोफ्ट के मालिक हैं।
-
बिल गेट्स के ठीक नीचे हैं वॉरेन बफेट। 87 वर्षीय वॉरेन शेयर बाजार के किंग माने जाते हैं। वॉरेन के पास 5.23 लाख करोड रुपए की संपत्ति है।
-
फैशन कंपनी Inditex के मालिक 81 वर्षीय अमानसीओ ओर्टेगा के पास 4.86 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।
-
फेसबुक के संस्थापक 33 वर्षीय मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 4.63 लाख करोड़ रुपए है।
-
मैक्सिकन कंपनी Grupo Carso के मालिक 77 वर्षीय कार्लोस स्लिम के पास करीब 4.07 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।
-
68 वर्षीय बर्नार्ड आर्नौल्ट कई लग्जरी गुड्स बेचने वाली कंपनियों के के मालिक हैं। बनोर्ड की संपत्ति 3.94 लाख करोड़ रुपए है।
-
73 वर्ष के अमेरिकी उद्योगपति लैरी एलिसन करीब 3 लाख 45 हजार लाख करोड़ रुपए के मालिक है। लैरी की कंपनी ओरकल कॉर्प माइक्रोसोफ्ट के बाद दुनिया की सबसे बड़ी सोफ्टवेयर कंपनी है।
-
लैरी पेज गूगल के को-फाउंडर हैं। 44 वर्ष के लैरी के पास 3.2 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है।
-
इंग्वर कॉम्पर्ड फर्नीचर बेचने वाली रिटेल कंपनी के मालिक है। 91 वर्ष के इंग्वर 3.24 लाख करोड़ रुपए के मालिक हैं।
