-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने नए घर की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। विराट कोहली ने ये नया मकान मुंबई में लिया है। बता दें कि दिसंबर महीने में अनुष्का शर्मा के साथ साते फेरे लेने के बाद ही विराट कोहली ने दिल्ली छोड़ मुंबई में शिफ्ट होने का ऐलान कर दिया था। विराट ने ये फैसला पत्नी अनुष्का की सहूलियत देखते हुए लिया था। साउथ अफ्रीका टूर से लौटने के बाद विराट कोहली ने अपने लिए मायानागरी में नया आशियाना बना लिया है। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से विराट ने अपने इस नए घर की शानदार झलक फैंस के साथ शेयर की। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा – आप कहीं और क्यों जाना चाहेंगे अगर आपके घर से ही ऐसा शानदार नजारा देखने को मिल जाए। विराट कोहली ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें वह घर की बालकनी में खड़े हैं जहां से अरब सागर का लाजवाब नजारा दिख रहा है।
-
गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि कोहली और अनुष्का वर्ली में एक फ्लैट बुक कराने का प्लान बना रहे हैं। इस बारे में अब इन दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
-
आपको बता दें कि विराट के इस सी-फेसिंग घर की कीमत 34 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
-
दरअसल, ये वही घर है जिसका कंसट्रक्शन देखने के लिए कोहली और अनुष्का साथ देखने गए थे। अब ये घर पूरी तरह से तैयार हो चुका है।
-
विराट कोहली का दिल्ली और गुरुग्राम में भी आलीशान घर है।
-
अपने दोस्तों के साथ नए घर में कोहली।
-
विराट कोहली इस वक्त आराम कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद उन्होंने निदास ट्रॉफी से आराम ले लिया था।
-
नए घर में कोहली का डॉगी।