• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. uttarakhand rescue operation on in chamoli after avalanche 5 remain missing

उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन, 5 मजदूर अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, तस्वीरों में देखें मौजूदा हालात

Chamoli Avalanche: उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के माणा क्षेत्र में शुक्रवार को भारी हिमस्खलन (Avalanche) हुआ, जिससे कई मजदूर बर्फ में दब गए। भारत-चीन सीमा के पास स्थित इस इलाके में सीमा सड़क संगठन (BRO) के कैंप को भी नुकसान पहुंचा है।

By: Archana Keshri
Updated: March 1, 2025 15:54 IST
हमें फॉलो करें
  • Mana Glacier Landslide
    1/21

    उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में भारत-चीन सीमा के पास स्थित माणा क्षेत्र में शुक्रवार को ग्लेशियर टूटने के कारण भारी हिमस्खलन हुआ। (PTI Photo)

  • 2/21

    इस आपदा ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के कैंप को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। (PTI Photo)

  • 3/21

    हिमस्खलन में 55 मजदूर बर्फ में फंस गए थे, जिनमें से 50 को बचा लिया गया है। (PTI Photo)

  • 4/21

    बचाए गए 50 लोगों में से चार को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि पांच अभी भी लापता हैं। प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा बचाव अभियान लगातार जारी है।(PTI Photo)

  • 5/21

    रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कार्यों की स्थिति
    हादसे के बाद से ही राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं। (PTI Photo)

  • 6/21

    उत्तराखंड पुलिस, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्र में काम कर रही हैं। (PTI Photo)

  • 7/21

    मौसम में सुधार के बाद शनिवार सुबह से बचाव अभियान और तेज कर दिया गया। (PTI Photo)

  • 8/21

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया। (PTI Photo)

  • 9/21

    उन्होंने सुरक्षित निकाले गए मजदूरों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। (PTI Photo)

  • 10/21

    रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 50 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 25 घायलों को ज्योर्तिमठ लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। (PTI Photo)

  • 11/21

    भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी राहत कार्यों में शामिल किए गए हैं, जिससे बचाव अभियान में तेजी आई है। (PTI Photo)

  • 12/21

    चमोली सहित कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
    उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। (PTI Photo)

  • 13/21

    चमोली जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां कई मार्गों को बंद कर दिया गया है। गंगोत्री हाईवे पर भी हिमस्खलन के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है। (PTI Photo)

  • 14/21

    हालांकि, शनिवार सुबह मौसम साफ हो गया है, जिससे राहत कार्यों में तेजी आई है। (PTI Photo)

  • 15/21

    बद्रीनाथ धाम में सेना और आईटीबीपी के जवान लापता मजदूरों की खोजबीन कर रहे हैं। (PTI Photo)

  • 16/21

    मुख्यमंत्री धामी की अपील और केंद्र सरकार का सहयोग
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। (PTI Photo)

  • 17/21

    उन्होंने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों को ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए, जहां बर्फबारी और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। (PTI Photo)

  • 18/21

    उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को शीघ्र और प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। (PTI Photo)

  • 19/21

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया और बताया कि केंद्र सरकार भी राहत कार्यों में हर संभव सहयोग कर रही है। ( PTI Photo)

  • 20/21

    सरकार का पूरा ध्यान प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों पर केंद्रित है। प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। (PTI Photo)

  • 21/21

    राज्य सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि हर प्रभावित व्यक्ति को आवश्यक सहायता दी जाएगी। (PTI Photo)
    (यह भी पढ़ें: मार्च में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही हैं ये 12 फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट)

TOPICS
avalanche
Chamoli
Uttarakhand
अपडेट
नितीश रेड्डी आउट, क्या कोहली भी होंगे बाहर? तीसरे वनडे के लिए भारत की ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन
Fact Check: पंजाब में पराली जलाने का पुराना वीडियो हाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ वायरल
बिहार चुनाव: ‘2 प्रतिशत वाले साहनी डिप्टी सीएम, लेकिन 19% मुसलमान…’ आरजेडी-कांग्रेस पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान
‘जो लोग खुद को गठबंधन कहते हैं, जनता उनको लठबंधन कहती…’, पीएम मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी पर साधा निशाना
बंगाल में मिला वर्ल्ड वाॅर 2 के समय का बम, एक महीने बाद किया गया निष्क्रिय; आसपास के गांवों में महसूस हुए झटके
IND vs AUS: दूसरे वनडे में भारत की हार की ये रही सबसे बड़ी वजह, खूब पिटे नितीश रेड्डी-हर्षित राणा; फिर खली कुलदीप की कमी
छठ पूजा में किन चीजों की होती है जरूरत? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट, कहीं गलती से न छूट जाए कोई जरूरी सामान
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि देने के मुद्दे पर विधानसभा में मचा संग्राम, पूर्व राज्यपाल को लेकर भिड़ गए बीजेपी-एनसी
रात में पति-पत्नी में हुआ कुछ ऐसा, बीवी ने की आत्महत्या तो नदी में कूदकर पति ने दे दी जान, दिल दुखाने वाली कहानी
लालू यादव के लम्बे राजनीतिक वनवास से उपजी असुरक्षा को दूहने में कामयाब रहे मुकेश सहनी, बन गए डिप्टी सीएम उम्मीदवार
IND W vs NZ W: प्रतिका ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा शतक, स्मृति के साथ मिलकर तोड़ा रोहित-गिल का यह रिकॉर्ड
फोटो गैलरी
8 Photos
जब 7 दिनों तक अमिताभ बच्चन ने नहीं धोया अपना चेहरा, मेकअप आर्टिस्ट ने कहा था ‘आप बहुत तरक्की करेंगे’
5 hours agoOctober 23, 2025
8 Photos
सिर्फ दो योग जो हर किसी को रोज करना चाहिए, पूरे शरीर को रखते हैं स्वस्थ
6 hours agoOctober 23, 2025
8 Photos
वेस्टर्न आउटफिट में पलक तिवारी तो ट्रेडिशनल लुक में अमायरा दस्तूर, कौन लग रहा ज्यादा खूबसूरत
7 hours agoOctober 23, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US