-
उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली में भारत-चीन सीमा के पास स्थित माणा क्षेत्र में शुक्रवार को ग्लेशियर टूटने के कारण भारी हिमस्खलन हुआ। (PTI Photo)
-
इस आपदा ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के कैंप को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। (PTI Photo)
-
हिमस्खलन में 55 मजदूर बर्फ में फंस गए थे, जिनमें से 50 को बचा लिया गया है। (PTI Photo)
-
बचाए गए 50 लोगों में से चार को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि पांच अभी भी लापता हैं। प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा बचाव अभियान लगातार जारी है।(PTI Photo)
-
रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कार्यों की स्थिति
हादसे के बाद से ही राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं। (PTI Photo) -
उत्तराखंड पुलिस, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्र में काम कर रही हैं। (PTI Photo)
-
मौसम में सुधार के बाद शनिवार सुबह से बचाव अभियान और तेज कर दिया गया। (PTI Photo)
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया। (PTI Photo)
-
उन्होंने सुरक्षित निकाले गए मजदूरों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। (PTI Photo)
-
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 50 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 25 घायलों को ज्योर्तिमठ लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। (PTI Photo)
-
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी राहत कार्यों में शामिल किए गए हैं, जिससे बचाव अभियान में तेजी आई है। (PTI Photo)
-
चमोली सहित कई जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। (PTI Photo) -
चमोली जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां कई मार्गों को बंद कर दिया गया है। गंगोत्री हाईवे पर भी हिमस्खलन के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है। (PTI Photo)
-
हालांकि, शनिवार सुबह मौसम साफ हो गया है, जिससे राहत कार्यों में तेजी आई है। (PTI Photo)
-
बद्रीनाथ धाम में सेना और आईटीबीपी के जवान लापता मजदूरों की खोजबीन कर रहे हैं। (PTI Photo)
-
मुख्यमंत्री धामी की अपील और केंद्र सरकार का सहयोग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा कर रहे लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। (PTI Photo) -
उन्होंने कहा कि खराब मौसम को देखते हुए यात्रियों को ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए, जहां बर्फबारी और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। (PTI Photo)
-
उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को शीघ्र और प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। (PTI Photo)
-
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया और बताया कि केंद्र सरकार भी राहत कार्यों में हर संभव सहयोग कर रही है। ( PTI Photo)
-
सरकार का पूरा ध्यान प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा और राहत कार्यों पर केंद्रित है। प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। (PTI Photo)
-
राज्य सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि हर प्रभावित व्यक्ति को आवश्यक सहायता दी जाएगी। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: मार्च में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही हैं ये 12 फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट)
