-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव ''रामनवमी'' के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव है। रामनवमी के पर्व के साथ ही चैत्र नवरात्रि का पूजन भी सम्पन्न होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों-श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, शान्ति, शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है। भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उनका जीवन चरित्र आदर्श जीवन के साथ ही आचरण की शुद्धता के लिए प्रेरित करता है। उत्तर प्रदेश के लिये यह अत्यन्त गौरवपूर्ण है कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या यहीं पर है। साथ ही इस अवसर पर वे नए रूप में दिखें। कन्याओं के पांव पखारे, पूजा की और भोज कराया। (Photo: Twitter@GorakhnathMndr)
-
गोरखनाथ मंदिर के ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से सीएम योगी की कन्या पूजन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया गया। तस्वीर के साथ लिखा, "रामनवमी के पावन पर्व पर श्री गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा कन्या पूजन कर शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां भगवती के नवरात्रि व्रत का पारण किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि हमारे पर्व गौरवशाली परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं।" (Photo: Twitter@GorakhnathMndr)
-
सीएम योगी ने कन्याओं के पैर धोए और खुद उन्हें खाना भी खिलाया। (Photo: Twitter@GorakhnathMndr)
-
रामनवमी के अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर स्थित यज्ञशाला में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि व्रत पारण पूर्व हवन भी किया। (Photo: Twitter@GorakhnathMndr)
-
कन्या पूजन से पहले गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित शिव अवतारी महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी का दर्शन कर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर पूजा की। (Photo: Twitter@GorakhnathMndr)