-
ब्रिटेन में चुनाव नतीजों में ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, लेबर पार्टी 14 साल बाद सत्ता में लौटी है। कीर स्टार्मर देश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। (Photo: AP)
-
आम चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपनी कैबिनेट का ऐलान भी कर दिया है। ब्रिटेन में कीर स्टार्मर के कैबिनेट में 25 मंत्रियों में रिकॉर्ड 11 महिलाएं हैं। (Photo: REUTERS)
-
इनमें भारतीय मूल की लिसा नंदी को संस्कृति मंत्री बनाया गया है। 44 वर्षीय नंदी को नई लेबर सरकार में संस्कृति, मीडिया और खेल राज्य मंत्री बनाया गया है। वह विगन से सांसद चुनी गई हैं। (Photo: REUTERS)
-
लिसा नंदी विगन संसदीय सीट से लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पांचवीं बार चुनी गई हैं। नंदी का जन्म मैनचेस्टर में कलकत्ता के रहने वाले शिक्षाविद और एक्टिविस्ट दीपक नंदी और ब्रिटिश मां लुइस के घर हुआ था। (Photo: REUTERS)
-
लिसा नंदी ने पारस वुड हाई स्कूल और होली क्रॉस कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद नंदी ने न्यूकैसल विश्वविद्यालय में राजनीति की पढ़ाई की। इसके बाद 2003 में उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय के बर्कबेक कॉलेज में सार्वजनिक नीति का अध्ययन किया। (Photo: @lisanandymp/instagram)
-
पढ़ाई पूरी करने के बाद लिसा ने वाल्थमस्टो के सांसद नील गेरार्ड के सहायक के रूप में काम किया। गेरार्ड बेघरों के लिए काम करने वाली चैरिटी सेंटर पॉइंट के लिए शोधकर्ता थे। (Photo: @lisanandymp/instagram)
-
वह इंग्लैंड के चिल्ड्रन कमिश्नर और इंडिपेंडेंट असाइलम कमीशन में सलाहकार की भूमिका भी निभा चुकी हैं। नंदी के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह पिछले 14 साल से विगन सीट से लेबर पार्टी की सांसद हैं। (PTI Photo)
-
लिसा लेबर पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान अक्सर अपनी भारतीय विरासत के बारे में बात करती रही हैं। उनके पिता ब्रिटेन में नस्ल संबंधों के क्षेत्र में अपने काम के लिए जाने जाते थे। वहीं, उनके नाना फ्रैंक बायर्स लिबरल पार्टी से सांसद रह चुके हैं। (Photo: REUTERS)
(यह भी पढ़ें: कौन हैं ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की पत्नी, पहली मुलाकात में हुई थी तकरार, फिर ऐसे बनी थी कीर स्टार्मर और फर्स्ट लेडी की जोड़ी)
