-
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने असम से भाजपा विधायक अंगूरलता डेका पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ''यदि विधायक ऐसी दिख सकती हैं तो अच्छे दिन आ गए हैं। थैंक यू अंगरलताजी, थैंक यू मोदी जी। पहली बार मुझे राजनीति से प्रेम हुआ है।'' उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया उनसे सहमत नजर नहीं आया। कुछ लोगों ने राजनीति में मौजूद अन्य एक्ट्रेसेज की फोटो पोस्ट की। वहीं कुछ ने इस ट्वीट को लेकर रामू की आलोचना की।
-
राम गोपाल वर्मा के ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने कर्नाटक से कांग्रेस सांसद रहीं दिव्या स्पंदन की फोटो पोस्ट की।
-
एक यूजर ने लिखा कि रामू के ट्वीट से वह निराश है।
-
एक अन्य यूजर ने भी दिव्या की फोटो पोस्ट की और अंगूरलता डेका से तुलना की।
-
एक यूजर ने लिखा कि राजनीति में पहले भी एक्ट्रेसेज रहीं हैं। उसने लिखा कि जयललिता, जया बच्चन, हेमा मालिनी, जया प्रदा, मुनमुन सेन, शताब्दी रॉय राजनीति में हैं।
-
-
एक अन्य यूजर ने भी पूर्व में राजनीति से जुड़ चुकीं अभिनेत्रियों के नाम गिनाए।
