-
ब्रिटेन के रहने वाले एक सिख कारोबारी को अपनी पगड़ी पर किया गया मजाक इस कदर नागवार गुजरा कि उन्होंने अपनी पगड़ियों से मेल खाती सात रॉल्स रॉयस रखने की चुनौती दे डाली। रूबेन सिंह ब्रिटेन के बड़े कारोबारी हैं। करीब एक हफ्ते पहले रूबेन ने एक ट्वीट करके बताया कि एक अंग्रेज ने उनकी पगड़ी को सिर पर पहनने का बैंडेज बताकर उसका अपमान किया है। इसके बाद उन्होंने लिखा कि उनकी पगड़ी उनके सिर का ताज है। इसके बाद रूबने ने जवाब देना का नयाब तरीका निकाला उन्होंने उस अंग्रेज को चुनौती दी कि वो हफ्ते का सातों दिन अपनी पगड़ी से मेल खाती रॉल्स रॉयल कार चलाएंगे। इसके बाद से रूबेन हफ्ते के सातों दिन अपनी पगड़ी के रंग से मेल खाती रॉल्स रॉयल चलाते दिख रहे हैं और इसकी तस्वीरें सोशल भी करते हैं आगे की स्लाइड्स में देखिए रूबेन सिंह की सातों रॉल्स रॉयस… (सभी पिक्चर्स- इंस्टाग्राम)
-
रूबेन सिंह को ब्रिटिश बिल गेट्स भी कहा जाता है।
-
रॉल्स रॉयस को दुनिया की सबसे महंगी कारों में माना जाता है।
-
भारत में भी आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे सितारों के पास भी एक ही रॉल्स रॉयस है।
-
रूबने सिंह अपनी लाल रंग की रॉल्स रॉयस के साथ।
-
रूबेने सिंह सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
-
रूबने सिंह सफेद रंग की कार के साथ।
-
रूबेन सिंह इंस्टाग्राम और ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं।