-

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो 22 सितंबर से खुल गई है और 12 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। -
इन पदों पर चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षाएं होंगी। परीक्षा का दूसरा चरण ऑनलाइन मुख्य परीक्षा होगा और तीसरा चरण समूह अभ्यास और व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। (Express Photo)
READ SBI invites applications for posts of probationary officers -
प्रारंभिक परीक्षाएं 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम दिसंबर या जनवरी 2023 तक घोषित किए जाएंगे। (Express Photo by Pradeep Kumar)
-
प्रारंभिक परीक्षा में 100नंबरों के प्रश्न पूछें जाएंगे, मुख्य परीक्षा में 250 अंक , 200 वस्तुनिष्ठ और 50 वर्णनात्मक शामिल होंगे तीसरे चरण में 50 अंक , समूह अभ्यास के लिए 20 और साक्षात्कार के लिए
30 अंक होंगे। (Express Photo) -
1600 नियमित रिक्तियों और 73 बैकलॉग रिक्तियों सहित कुल 1673 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। दृष्टिबाधित के लिए 18, बधिरों के लिए 36 और लोकोमोटर डिसेबिलिटी के लिए 21 रिक्तियां हैं। (Express Photo)
-
वर्तमान में पीओ का प्रारंभिक मूल वेतन 41,960 रुपये
(चार अग्रिम वेतन वृद्धि के साथ) है। (Express photo by Harmeet Sodhi)