-
सौरव गांगुली की बेटी सना इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल सना ने नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट डाला था। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सौरव गांगुली ने कहा था कि उनकी बेटी राजनीति के बारे में कुछ भी जानने के लिए बहुत छोटी हैं। बेटी के बचाव में उतरने के बाद सौरव गांगुली को लोगों ने ट्रोल भी किया था। आईए जानते हैं सना गांगुली के बारे में कुछ और बातें(All Photos: Sanaa Ganguly Instagram):
-
सना गांगुली की उम्र 18 साल है और उनका जन्म 3 नवंबर 2001 को कोलकाता के बेहाला में हुआ था।
-
फिलहाल सना कोलकाता के ही स्कूल में क्लास 12वीं की छात्रा हैं।
-
सना भी अपनी मां डोना की ही तरह एक बेहतरीन ओडिशी डांसर हैं।
-
सना सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं।
-
CAA के विरोध में सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशवंत सिंह की किताब के एक अंश को पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा था- फासीवादी ताकतें हमेशा एक या दो कमजोर वर्ग को निशाना बनाती हैं। इसी पोस्ट में आगे लिखा था, 'नफ़रत के आधार पर उपजा आंदोलन तभी तक चल सकता है जब तक भय और संघर्ष का माहौल बना रहे। आज हम में से जो लोग यह सोच कर ख़ुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि वो मुसलमान या ईसाई नहीं हैं, वो मूर्खों की दुनिया में जी रहे हैं।' बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दिया गया।