• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. robert prevost becomes first american pope to lead the catholic church takes name leo xiv

कैथोलिक चर्च के इतिहास में पहली बार अमेरिका से चुना गया पहला पोप, रच दिया इतिहास, जानिए पहले क्या करते थे रॉबर्ट प्रीवोस्ट

Pope Leo XIV: 69 वर्षीय कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को पोप सम्मेलन द्वारा दो दिनों के विचार-विमर्श के बाद 267वें पोप के रूप में चुना गया। इस ऐतिहासिक चुनाव ने चर्च के इतिहास में एक नया मोड़ दिया, क्योंकि वे पहले अमेरिकी पॉप हैं।

By: Archana Keshri
May 9, 2025 12:08 IST
हमें फॉलो करें
  • Pope election Vatican
    1/10

    वेटिकन सिटी में गुरुवार शाम एक ऐतिहासिक क्षण देखा गया जब सिस्टीन चैपल की चिमनी से सफेद धुआं निकलते ही यह स्पष्ट हो गया कि रोमन कैथोलिक चर्च को नया पोप मिल गया है। इसके बाद सेंट पीटर्स बैसिलिका की बालकनी से घंटियों की आवाज गूंज उठी और हजारों की संख्या में जमा श्रद्धालुओं ने जश्न मनाया। (AP Photo)

  • 2/10

    69 वर्षीय कार्डिनल रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को दो दिनों की विचार-विमर्श के बाद चर्च का 267वां पोप चुना गया। वह अमेरिका से आने वाले पहले पोप हैं और उन्होंने पोप लियो चौदहवें (Pope Leo XIV) के रूप में अपना रेजनल नाम चुना। (AP Photo)

  • 3/10

    अपने पहले संबोधन में शांति और एकता का संदेश
    पोप लियो XIV ने अपनी पहली टिप्पणी इतालवी भाषा में दी जिसमें उन्होंने कहा, “शांति का यह संदेश आपके हृदयों में प्रवेश करे, आपके परिवारों और पूरी दुनिया तक पहुंचे।” (AP Photo)

  • 4/10

    उन्होंने अपने पूर्ववर्ती पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी और विश्वासियों से अपील की कि “आगे बढ़ें, बिना किसी डर के, ईश्वर और एक-दूसरे का हाथ थामे हुए।” (REUTERS Photo)

  • 5/10

    अमेरिका से वेटिकन तक का सफर
    शिकागो में जन्मे प्रीवोस्ट को 2023 में पोप फ्रांसिस ने कार्डिनल बनाया था। वे वेटिकन के Dicastery for Bishops जैसे प्रभावशाली विभाग में सेवा कर चुके हैं, जो दुनिया भर के बिशपों की नियुक्ति में अहम भूमिका निभाता है। (AP Photo)

  • 6/10

    इससे पहले, वे Augustinian Order के प्रमुख रहे और पेरू में चिकलायो के बिशप के रूप में कई वर्षों तक सेवा दी। इस अनुभव ने उन्हें नेतृत्व और वैश्विक दृष्टिकोण दोनों दिया। (AP Photo)

  • 7/10

    मतगणना में भारी समर्थन
    कॉन्क्लेव में कुल 133 कार्डिनल्स ने मतदान किया, जिसमें प्रीवोस्ट को 89 से अधिक मत मिले। वर्षों से अमेरिका के किसी कार्डिनल को पोप न चुने जाने के पीछे कारण था अमेरिका की वैश्विक शक्ति और वहां की धर्मनिरपेक्ष संस्कृति। लेकिन इस बार वह बाधा भी टूट गई। (AP Photo)

  • 8/10

    ‘लियो’ नाम का महत्व
    पोप लियो XIV ने जिस नाम का चयन किया वह रोमन कैथोलिक चर्च के इतिहास में शक्तिशाली और वैचारिक रूप से मजबूत नेताओं से जुड़ा रहा है। (AP Photo)

  • 9/10

    इससे पहले पोप लियो XIII (1878–1903) इस नाम के सबसे चर्चित पोप रहे, जो अपने सामाजिक सिद्धांतों और बौद्धिक योगदान के लिए जाने जाते हैं। (AP Photo)

  • 10/10

    पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि
    पोप लियो XIV ने अपने भाषण में पोप फ्रांसिस को याद करते हुए कहा, “आइए हम पोप फ्रांसिस की वह धीमी लेकिन शक्तिशाली आवाज याद करें जिसने रोम को आशीर्वाद दिया। वह आशीर्वाद पूरी दुनिया के लिए था। मैं उस आशीर्वाद को आगे ले जाना चाहता हूं – ईश्वर हमसे प्रेम करता है। बुराई पर अच्छाई की ही जीत होगी।” (AP Photo)
    (यह भी पढ़ें: जंग, जज़्बा और जीत: भारत-पाक युद्ध पर बनी 11 फिल्में जो दिल में भर देंगी जोश और आंखों में आंसू)

TOPICS
american
Catholic Church
christchurch
Church
pope francis
+ 1 More
अपडेट
Bigg Boss 19: पोटाश गन इस्तेमाल करके फंसीं ‘बिग बॉस’ फेम तान्या मित्तल, वीडिया वायरल होने के बाद FIR दर्ज करने की मांग
AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, पैट कमिंस पहले एशेज टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ में कप्तानी करेगा यह दिग्गज
‘बाहर निकलने से पहले प्रशासन को बताना चाहिए था’, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ पर क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय?
Chhath Puja 2025 Rangoli: छठ पूजा पर बनाएं ये खास रंगोली, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइन्स
Aaj Ka Love Rashifal 27 October 2025: आज गुरु कर रहे अपनी उच्च राशि कर्क में संचरण, इन 4 राशि वाले अपने पार्टनर को देंगे कोई बड़ा सरप्राइज, जानिए दैनिक लव राशिफल
Aaj Ka Ank Jyotish 27 October 2025: आज मूलांक 4 वालों को नौकरी में मिलेगा नया पद तो वहीं मूलांक 9 वालों को मिलेगा फंसा हुआ धन, जानिए अंक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27 October 2025: आज बन रहा शुभ रवि योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, आय में जबरदस्त वृद्धि के योग, जानिए दैनिक राशिफल
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
स्कूल बंद, मछुआरों के जाने पर रोक… मांथा चक्रवात के चलते केरल से लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक में हाई अलर्ट
Womens World Cup 2025 Points Table: भारत-बांग्लादेश मैच के बाद फाइनल अंकतालिका, इस नंबर पर रहा पाकिस्तान
देश भर में SIR, पीएम मोदी के संदेश से लेकर दिल्ली में 121 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने का आदेश तक, पढ़ें दिन की पांच बड़ी खबरें
रोहित शर्मा के 50 इंटरनेशनल शतक; जानिए पाकिस्तान समेत अन्य देशों के खिलाफ हिटमैन ने लगाई है कितनी सेंचुरी
फोटो गैलरी
14 Photos
रात में पैरों पर तेल लगाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, सुबह उठते ही दिखेगा असर, दूर होंगे शरीर के कई रोग
3 days agoOctober 24, 2025
7 Photos
किसने की थी छठ की शुरुआत, पानी में सूर्य देव को खड़े होकर क्यों देते हैं अर्घ्य
3 days agoOctober 24, 2025
25 Photos
छठ पूजा पर मेहंदी लगाने का है मन, मगर नहीं मिला टाइम, सोने से पहले 5 मिनट में लगा सकती हैं ये डिजाइन्स, सुबह उठते ही खिल उठेंगे हाथ
3 days agoOctober 24, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US