-
शुक्रवार को देश 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी इस मौके पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पहली बार राजपथ पर परेड की सलामी ली। सेना के सभी अंगों ने एक एक करके राजपथ पर परेड की फिर उसके बाद राज्यों की झांकियां एक एक करके राजपथ पर आईं। इस बार 10 आशियान देशों के राष्ट्र प्रमुख भी इस गणतंत्र दिवस की परेड को देखने नई दिल्ली पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत सेना के तीनो प्रमुख इस मौके पर दिखाई दिए। सेना की महिला सैनिक दर्शकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। आगे की स्लाइड्स में देखिए इस साल गणतंत्र दिवस की परेड की कुछ झलकियां… (सभी पिक्चर्स-ट्विटर)
-
राजपथ पर परेड के लिए आते जवान पीछे राष्ट्रपति भवन दिखाई दे रहा है।
-
सेना की महिला सैनिक मोटरसाइकिल पर खड़े होकर राष्ट्रपति को सलामी देते हुए।
-
महिला सैनिकों ने इस मौके पर एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।
-
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए आसियान देशों के प्रमुखों से मिलते प्रधानमंत्री मोदी।
-
शहीद के परिवार को सम्मानित करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
-
टैंक लेकर राजपथ पर परेड में सलामी देता एक जवान।
-
परेड में शामिल सेना की एक टुकड़ी।
-
लद्दाख स्काउट्स के जवान राष्ट्रपति को सलामी देते हुए।
-
एनसीसी गर्ल्स डिवीजन की कैडेट परेड में सलामी देती हुईं।
-
राजस्थान का झांकी।
-
ऑल इंडिया रेडियो का झांकी।
