-

Mukesh Ambani Nita Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance) के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर इंसान हैं। साथ ही वह इस धरती के 5वें सबसे रईस शख्स भी हैं। उद्योग जगत में मुकेश अंबानी की तूती बोलती है। मुकेश अंबानी जितने बड़े उद्योगपति हैं उतने ही ज्यादा बिजी इंसान भी हैं। बेहद व्यस्त शेड्यूल के बावजूद भी वह अपने परिवार को भरपूर समय देते हैं। आइए जानते हैं कैसे:
-
नीता अंबानी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि मुकेश अंबानी रात में अकसर काफी देर से घर लौटते हैं।
-
बकौल नीता वह खुद भी इतनी बिजी रहती हैं कि समय का कोई ठिकाना नहीं रहता। इसके बावजूद रात में मुकेश अंबानी चाहे जितनी देर से भी घर लौटें दोनों साथ में ही डिनर करते हैं।
नीता अंबानी ने बताया था कि हम दोनों ने तय किया है कि चाहे कितनी भी व्यस्तता क्यों ना रहे हम एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। फिर चाहे वो घर में हो या फिर कहीं बाहर। -
नीता अंबानी और मुकेश अकसर साथ में छुट्टियों पर भी जाते हैं। उनका फेवरेट डेस्टिनेशन साउथ अफ्रीका के जंगल हैं।
-
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने कई मीडिया इंटरव्यूज में ये भी बता चुके हैं कि रविवार के दिन पूरी परिवार एक साथ रहता है। कुछ इस तरह से मुकेश अपनी बिजी लाइफ में पत्नी नीता और बच्चों के लिए समय निकाल पाते हैं।
-
All Photos: Social Media