
Chirag Paswan Ramvilas Paswan LJP: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके जाने के बाद पार्टी की पूरी जिम्मेदारी उनके बेटे चिराग पासवान के कंधों पर है। चिराग जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं औऱ वर्तमान में पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। राजनीति में पूरी तरह सक्रीय हो चुके चिराग पासवान कभी एक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने एक फिल्म भी की है। उस फिल्म का प्रीमियर राम विलास पासवान बीच में ही छोड़ कर चले गए थे। साल 2011 में चिराग पासवान की फिल्म मिले ना मिले हम रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में कंगना रनौत थीं। -
फिल्म की स्क्रीनिंग जयपुर में भी हुई थी। जयपुर के पिंक स्क्वेयर मॉल में फिल्म देखने चिराग पासवान के साथ रामविलास पासवान भी पहुंचे थे।
-
फिल्म अभी आधी भी खत्म नहीं हुई थी कि राम विलास पासवान वहां से उठकर चले गए।
-
तब राम विलास से पूछा गया कि आप अपने बेटे की डेब्यू फिल्म बीच में छोड़ कर जा रहे हैं। राम विलास पासवान ने जवाब दिया था कि उनके पहले से तय कार्यक्रम हैं। वह बाद में आराम से पूरे परिवार के साथ बैठकर फिल्म देखेंगे।
बता दें कि तमाम पब्लिसिटी के बाद भी चिराग पासवान की डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही थी। पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद चिराग ने राजनीति का रुख कर लिया। साल 2014 में चिराग पासवान पहली बार सांसद बने औऱ लोकसभी पहुंचे। पिछले साल राम विलास पासवान ने उन्हें पार्टी प्रेसीडेंट बना दिया था। -
बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी पर सबकी नजर है। पार्टी के गठन के बाद से ये पहला मौका है जब बिना रामविलास पासवान के वह चुनाव लड़ रही है। चिराग पासवान के कंधों पर इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी है।
-
फोटोज: एजेंसी और सोशल मीडिया।