-

Rajnath Singh In Leh: पिछले कई दिनों से चीन के साथ चले आ रहे सीमा विवाद के बीच शुक्रवार 17 जुलाई को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह पहुंचे। अपनी दो दिवसीय यात्रा पर राजनाथ सिंह ने लेह के स्ताकना में भारतीय सेना के एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
-
स्ताकना में भारतीय सेना के खास कार्यक्रम में जवानों ने पैरा ड्रॉपिंग और अन्य करतबों से शक्ति का खास प्रदर्शन किया।
-
भारतीय सेना के इस कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारियों के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी हथियार हाथ में उठाए।
-
राजनाथ सिंह राइफल से निशाना लगाते दिखे।
-
राजनाथ सिंह के साथ सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी उनके साथ रहे।
-
कार्यक्रम की तस्वीरें रक्षा मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जारी की हैं।
-
(All Photos: Defence Ministry Twitter)