-
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी (Rajeev Tyagi) का बुधवार की शाम कार्डियक अरेस्ट के तलते निधन हो गया। अपनी मौत से कुछ समय पहले तक वह न्यूज चैनल के लाइव डिबेट में मौजूद थे। डॉक्टर का कहना है कि डिबेट शो के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक (Ragini Nayak) ने राजीव त्यागी के पार्थिव शरीर की तस्वीरें शेयर कर अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी के संबित पात्रा(Sambit Patra) पर निशाना साधा है:

राजीव त्यागी मौत से पहले हिंदी न्यूज चैनल आज तक के एक डिबेट शो में संबित पात्रा के साथ मौजूद थे। बीजेपी के संबित पात्रा औऱ राजीव त्यागी के बीच काफी तीखी नोंक-झोंक भी हुई। -
इस शो के कुछ देर बाद जब खबर आई कि राजीव त्यागी का निधन हो गया तो लोग संबित पात्रा को ट्रोल करने लगे।
-
ट्विटर पर तो संबित पात्रा को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए हैशटैग चलने लगा। संबित पात्रा को ट्रोल करने वाले लिखने लगे कि बीजेपी प्रवक्ता ने आपत्तिजनक और कठोर भाषा का इस्तेमाल किया जिससे राजीव त्यागी की तबियत खराब हुई।
-
दरअसल बेंगलुरु हिंसा पर बहस के दौरान संबित पात्रा ने राजीव त्यागी को जयचंद बताते हुए कहा था कि टीका लगाने से कोई हिन्दू नहीं बन जाता है।टीका लगाना है तो दिल में लगा और कहों किसने घर जलाया है।
-
संबित पात्रा को ट्रोल करने वाले इस डिबेट की क्लिपिंग भी शेयर कर रहे हैं। (Photo: Sakshi Joshi Twitter)
-
रागिनी नायक ने भी राजीव त्यागी के अंतिम संस्कार से पहले की तस्वीरें शेयर कर अप्रत्यक्ष रूप से संबित पात्रा पर निशाना साधा है। (Photo: Sakshi Joshi Twitter)
-
रागिनी नायक ने लिखा- काश, इस अनहोनी से टीवी डिबेट में ज़हर उगलने वालों और गाली-गलौच कर के दूसरों को उत्तेजित करने वालों को अपराध बोध हो,पश्चाताप हो।