कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंड्या की पूर्व सांसद रामया को कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में बतौर मंत्री रखना चाहते हैं। रमया कन्नड़ फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं और राहुल की करीबी भी समझी जाती हैं।

हालांकि सिद्धारमैया उन्हें (रामया) इस वक्त कैबिनेट में रखने को तैयार नहीं हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को भेजे एक संदेश में कहा, "अगर राहुल की इच्छा को देखते हुए रामया को कैबिनेट में शामिल किया जाता है तो कर्नाटक राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में विरोध के स्वर उभर सकते हैं।"

रामया कर्नाटक में विधायक भी नहीं हैं, लेकिन राहुल उन्हें विधानपरिषद में भेजना चाहते हैं। राज्य कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल चाहते हैं कि रामया को चुनाव के जरिए विधानपरिषद का सदस्य बनाया जाए, जबकि वह विधायक भी नहीं हैं।

खबरों के मुताबिक इस बात की संभावना है कि रामया को विधानपरिषद का सदस्य चुना जाएगा और कैबिनेट में उन्हें विद्रोही नेता और फिलहाल गृह मंत्री अंबरीश के स्थान पर नियुक्त किया जा सकता है। ग़ौरतलब है कि मौजूदा सरकार से विद्रोह करने की वजह से अंबरीश आलाकमान के निशाने पर आए हुए हैं।

रामया का वास्तविक नाम दिव्या स्पंदाना है। उनके राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत 2011 में हुई जब वे भारतीय युवा कांग्रेस में शामिल हुईं।

वह 2013 के आम चुनाव में कर्नाटक के मांड्या लोकसभा क्षेत्र से विजयी होकर सांसद बनीं।

रामया ने 2003 में कन्नड़ फिल्म 'अभी' से बतौर अभिनेत्री अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की। कन्नड़ के अलावा इन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया।

रामया को 2006 में फिल्म 'तनन्म तन्नम' के लिए और फिर 2011 में 'संजु विड्स गीता' के लिए फिल्म फेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के खिताब से नवाजा गया।

आख़िरी बार रामया 2014 में फिल्म आर्यण में नजर आईं थीं।