• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • REET Admit Card
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • REET Admit Card
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. news gallery
  4. punjab top most wanted gangsters

दांतों से काटकर कर दी सामने वाली की हत्या, ये हैं पंजाब के 10 सबसे खतरनाक गैंगस्टर

ये हैं पंजाब के 10 खूंखार गैंगस्टर, जिनका आतंक पंजाब और हरियाणा तक फैला हुआ है। इन खूंखार गैंगस्टर्स में से कोई ऐसा है, जो सिर्फ अपने दांतों से काटकर किसी की हत्या कर चुका हैं, वहीं कोई वो है जो मर्डर करने के बाद लाश पर ही भांगड़ा करता है।

By: जनसत्ता ऑनलाइन
February 27, 2018 21:06 IST
हमें फॉलो करें
  • punjab top gangsters
    1/11

    पंजाब की बात जब भी आती है तो खेत-खलिहान, खुशहाली दिमाग में उभरती है, लेकिन पिछले कुछ समय से पंजाब खूंखार गैंगस्टर्स के लिए भी जाना जाने लगा है। इस दौरान पंजाब में कई गैंगस्टर उभरे हैं, जो कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गए हैं। आज हम पंजाब के ऐसे ही 10 खूंखार गैंगस्टर्स के बारे में बताएंगे, जिनका आतंक पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और राजस्थान तक फैला हुआ है। इन गैंगस्टर्स में से कोई ऐसा है, जो सिर्फ अपने दांतों से काटकर किसी की हत्या कर चुका हैं, वहीं कोई वो है जो मर्डर करने के बाद लाश पर ही भांगड़ा करता है। बता दें कि पंजाब के ही एक खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हाल ही में खुलेआम सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि इनमें से कुछ गैंगस्टर्स या तो गैंगवार में या फिर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, जबकि कई अभी भी पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। तो आइए जानते हैं पंजाब के ऐसे ही खूंखार गैंगस्टर्स के बारे में:

  • सुखा काहलवां: सुखा काहलवां का पंजाब और हरियाणा, राजस्थान के साथ ही पश्चिम बंगाल तक आतंक फैला हुआ था। सुखा ने साल 2010 में अपराध की दुनिया में कदम रखा और बहुत जल्द ही वह पंजाब का टॉप गैंगस्टर बन गया। कहा जाता है कि सुखा ने एक बार सिर्फ दांतों से काटकर एक युवक की हत्या कर दी थी। जनवरी 2015 में जब पुलिस सुखा को जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
  • विक्की गौंडर: गैंगस्टर विक्की गौंडर पंजाब में दहशत का दूसरा नाम हुआ करता था। विक्की पर पंजाब में हत्या और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। इसी साल जनवरी में पंजाब पुलिस ने विक्की गौंडर का एनकाउंटर कर दिया। अपराध की दुनिया में आने से पहले विक्की गौंडर डिस्कस थ्रो में राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी भी रहा था।
  • जयपाल सिंह भुल्लर: विक्की गौंडर की मौत के बाद जयपाल सिंह भुल्लर उर्फ मंजीत उसके गैंग का मुखिया बन गया है। जयपाल सिंह भुल्लर काफी शातिर और खतरनाक अपराधी माना जाता है। जयपाल ने हाल ही में विक्की गौंडर का एनकाउंटर करने वाले पुलिस अधिकारी को खुलेआम फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी है।
  • नीटा देओल: गैगस्टर नीटा देओल उर्फ कुलप्रीत पर गैंगस्टर सुखा काहलवां की हत्या का आरोप है। देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। नीटा देओल नकली आईडी बनाने का माहिर है। जेल में रहने के दौरान भी नीटा देओल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है।
  • हैप्पी देवड़ा: गैंगस्टर हैप्पी देवड़ा उर्फ अमनदीप अन्य गैंग के साथ मिलकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। उस पर 18 मामले दर्ज हैं। हालांकि जुलाई 2012 में हैप्पी का मर्डर कर दिया गया था।
  • जसविंदर सिंह उर्फ रॉकी: गैगस्टर रॉकी पर पंजाब में हत्या, डकैती और फिरौती समेत कई मामले दर्ज है। गौरतलब है कि आपराधिक मामले होने के बावजूद रॉकी फाजिल्का विधानसभा से निर्दलीय चुनाव भी लड़ चुका था। हालांकि इन चुनावों में उसे हार का सामना करना पड़ा। रॉकी की साल 2016 में सोलन से चंडीगढ़ जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
  • काला धनौला: काला धनौला उर्फ गुरमीत सिंह मान हत्या समेत 49 संगीन अपराधों में वांछित है। इन दिनों पंजाब का यह खतरनाक गैंगस्टर नाभा जेल में बंद है। उल्लेखनीय है कि काला धनौला के पिता राजनीतिज्ञ है, लेकिन धनौला ने अपराध की राह चुनी।
  • लखा सिधाना: लखबीर सिंह उर्फ लखा सिधाना यूथ अकाली दल के एक नेता की हत्या का आरोप है। लखा पर हत्या, डकैती, फिरौती समेत 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिधाना फिलहाल राजनीति में आने की कोशिश कर रहा है। कुछ समय पहले सिधाना जेल से फेसबुक पर लाइव हुआ था, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था और जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई थी।
  • लॉरेंस बिश्नोई: लॉरेंस बिश्नोई पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल है। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या करने की बात कही थी। लॉरेंस पर हत्या, डकैती समेत कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल लॉरेंस अजमेर जेल में बंद है।
  • कुलबीर सिंह नरवाना: कुलबीर सिंह नरवाना पंजाब का एक बेखौफ बदमाश है, जिसने अपने एक साथी को पुलिस हिरासत से फरार कराया था। पुलिस हिरासत से साथी को फरार कराने के बाद कुलबीर का नाम अपराध की दुनिया में काफी चमक गया है। कुलबीर पर हत्या, डकैती जैसे मामले दर्ज हैं।
TOPICS
Punjab
अपडेट
Aaj Ka Panchang 13 January 2026: आज है लोहड़ी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित 13 जनवरी का संपूर्ण पंचांग
पंजाब के कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरिया की हत्या मामले में कोलकाता से तीन आरोपी गिरफ्तार
बांग्लादेश में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, एक और हिंदू को उतारा मौत के घाट
WPL 2026 Points Table: यूपी-बेंगलुरु मैच के बाद अंकतालिका, RCB नंबर 1 पर, MI को नुकसान; ये हैं टॉप 5 बैटर-बॉलर
अमेरिका ने भारत को Pax Silica की पहल में शामिल होने का दिया निमंत्रण; ट्रेड डील पर भी जल्दी बनेगी बात?
पश्चिम बंगाल में आए निपाह वायरस के दो मामले, जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी से की बात
Somnath Temple: इंटरनेट पर छाया सोमनाथ मंदिर, गूगल सर्च में टूटा 20 साल का रिकॉर्ड, पीएम मोदी के दौरे के बाद लोगों में बढ़ी बेताबी
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘मोगैम्बो खुश हुआ’ जिस एक लाइन ने बना दिया बॉलीवुड का सबसे खौफनाक विलेन, आज भी गूंजता है वही डायलॉग
4,6,4,6,6,4…WPL का सबसे महंगा ओवर; 24 घंटे के अंदर दूसरी बार हुआ ऐसा, RCB की बैटर ने मचाई धूम
‘मेरा करियर आज या कल खत्म हो सकता है…’, इंडिया ओपन से पहले बैडमिंटन स्टार का बड़ा बयान
अगले 24 घंटे में ईरान पर बड़ा फैसला ले सकते हैं ट्रंप; विरोध प्रदर्शन से खामेनेई परेशान
फोटो गैलरी
12 Photos
बार-बार देखें फिर भी उतनी ही मजेदार लगती हैं ये ऑल टाइम आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में, देखें लिस्ट
15 hours agoJanuary 12, 2026
12 Photos
क्या आप जानते हैं? अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये करेंसी, देखें पूरी लिस्ट
15 hours agoJanuary 12, 2026
11 Photos
बाकी त्योहारों की तरह क्यों नहीं बदलती मकर संक्रांति की तारीख? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
16 hours agoJanuary 12, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US