-
दुनिया घूमने के सपना कौन नहीं देखता लेकिन इस सपने को जीने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती। सारी जरूरतें होते हुए भी कई बार लोग साहस के अभाव में ये सपना पूरा नहीं कर पाते। लेकिन पुणे की रहने वाली 19 साल की वेदांगी कुलकर्णी ने इस सपने को सच करने की ठानी है वो भी साइकिल से। जी हां इतनी छोटी सी उम्र में वेदांगी दुनिया नापने निकली हैं वो भी अपनी साइकिल से। वेदांगी करीब 130 दिनों में 29 हजार किलोमीटर की यात्रा करेंगी। अगर वो अपनी यात्रा तय समय में कर पाती हैं तो ये एक विश्व रिकॉर्ड होगा। आगे जानिए कौन हैं वेदांगी और क्या है उनकी यात्रा का रोडमैप… (सभी पिक्चर्स- इंस्टाग्राम)
-
वैसे तो वेदांगी पुणे की रहने वाली हैं लेकिन इस समय वो यूके के बॉर्नमाउथ यूनिवर्सिटी की सेकेंड इयर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की छात्रा हैं। वेंदागी पहले भी इस तरह की कई यात्रा कर चुकी हैं। इससे पहले भी जुलाई 2016 में वेदांगी ने मनाली से खरदुंग ला और फिर ड्रास की यात्रा की थी। इसे भारत की सबसे मुश्किल यात्राओं में से एक माना जाता है। इसके बाद 2017 में भी उन्होंने बॉर्नमाउथ से लेकर John O’Groats तक की 1900 किलोमीटर की यात्रा कर चकी हैं।
-
लेह में साइकिल ट्रिप के दौरान बोर्ड के नीचे वेदांगी की साइकिल।
-
लेकिन इस बार वेदांगी जो यात्रा शुरु करने जा रही हैं वो कई देशों से होकर गुजरेगी। उनका प्लान है कि जून 2018 में ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर से वो अपनी यात्रा शुरू करेंगी। जो अमेरिका, यूरोप से होते हुए एशिया तक जाएगी।
वेदांगी ने कहा कि 'सबसे पहले मैं ऑस्ट्रेलिया जाऊंगी फिर न्यूज़ीलैंड, अलास्का, अमेरिका से होते हुए कनाडा, पुर्तगाल, स्पेन, फ़्रांस, बेल्ज़ियम, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन, फ़िनलैंड, रूस, मंगोलिया और चीन की यात्रा के लिए निकलूंगी। मैं अपनी इस यात्रा के लिए बेहद उत्साहित हूं और मुझे लगता है कि ये मेरी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।' वेदांगी अपनी यात्रा के दौरान हर रोज़ लगभग 320 किलोमीटर साइकिल चलाएंगी। पिछले कई महीनों से वो इसके लिए कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं। -
इस ट्रिप में उन्हें करीब 1 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। वेदांगी ने सरकार से मदद करने की मांग की है साथ ही वो लोन के लिए भी कोशिश करेंगी। वेदांगी के माता-पिता।
-
वो अपनी ट्रिप के लिए हैशटैग StepUpAndRideOn का इस्तेमाल कर रही हैं। वेदांगी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं।
