अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजेलिस में आयोजित 22वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (एसएजी) अवार्ड के रेड कार्पेट पर मोनिक लुरिए द्वारा डिजाइन किए गए गाउन को पहन कर कहर ढाया और हर किसी को अपनी रिझाया। देशी गर्ल ने इस दौरान गुलाबी और सफेद रंग के मरमेड गाउन पहना था। (Photo-Instagram) वार्षिक अवार्ड शो का आयोजन कैलिफोर्निया के एक ऑडिटोरियम एंड एक्सपो हॉल में हुआ, जहां प्रियंका एक प्रस्तोता थीं। क्वांटिको’ टीवी सीरिज की 33 साल की अभिनेत्री ने साथ ही किम्बरली मैकडोनल्ड द्वारा डिजाइन किए गए ऑर्नेमेंट पहने थे। (Photo-Instagram) मोनिक लूइलियर की डिजाइनर ड्रेस में प्रियंका बेहद आकर्षक लग रही थीं। (Photo-Instagram) -
बाद में प्रियंका अभिनेता प्रेडो पास्कल के साथ ड्रामा सीरिज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार देने के लिए मंच पर भी आयीं। (Photo-Instagram)
आपको बता दें कि प्रियंका इस महीने से पहले पीपुल्स चॉइस अवार्ड जीतने वाली पहली दक्षिण एशियाई अभिनेत्री बन गई हैं। मोनिक लूइलियर की डिजाइनर ड्रेस में प्रियंका बेहद आकर्षक लग रही थीं। (Photo-Instagram) -
गौरतलब है कि इस अवॉर्ड से पहले प्रियंका ने हाल ही एक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें विभिन्न तरह के हिल वाले जूते दिखाई दे रहे थे। तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, "रेड कार्पेट की तैयारियां। मेरा पसंदीदा हिस्सा। एसएजी अवॉर्ड के लिए उत्साहित।" इसके साथ ही उन्होंने कुछ और भी तस्वीरें साझा की और अपने लुक को लेकर कुछ बातें साझा की। (Photo-Instagram)
प्रियंका अमेरिकी धारावाहिक 'क्वांटिको' में रहस्यमय अतीत वाली एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश की भूमिका में हैं। (Photo-Instagram) कार्यक्रम के दौरान प्रियंका के साथ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और 'नर्कोस' से चर्चित अभिनेता प्रेडो पास्कल भी नजर आए। प्रियंका की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी साबित हुई है। उनकी अगली फिल्म 'जय गंगाजल' से भी काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म चार मार्च को रिलीज होगी। (Photo-Instagram) -
अपने फैंस से हाथ मिलाती प्रियंका।
