-
Donald Trump India Visit: अमेरिका के राषट्रपति डोनल्ड ट्रंप सोमवार को भारत पहुंचे। यहां अहमदाबाद में उनका भव्य स्वागत हुआ। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट जाकर इंडिया में उनका वेलकम किया। एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत के बाद डोनल्ड ट्रंप अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे। आश्रम से निकलने से पहले ट्रंप ने विजिटर्स बुक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए संदेश लिखा। आमतौर पर जो भी यहां जाता है विजिटर्स बुक में महात्मा गांधी के लिए जरूर लिखता है।
-
Donal Trump पत्नी मेलानिया संग साबरमती आश्रम पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी बी उनके साथ मौजूद रहे।
-
वहां मौजूद स्टाफ ने ट्रंप को गांधी और साबरमती आश्रम के बारे में कई जानकारियां दी।
-
डोनल्ड ट्रंप और मेलानिया ने आश्रम में चरखा भी चलाया।
-
यूएस प्रेसिडेंट ने आश्रम में करीब 40 मिनट का वक्त बिताया।
-
जैसी की रवायत रही है ट्रंप ने भी आश्रम को अलविदा कहने से पहले वहां की विजिटर्स बुक में संदेश लिखा।
-
हालांकि अपने संदेश में ट्रंप ने गांधी का कोई जिक्र नहीं किया। ट्रंप ने लिखा- 'मेरे महान दोस्त प्रधानमंत्री मोदी का इस शानदार यात्रा के लिए शुक्रिया।
-
परंपरा यह रही है कि जब भी कोई हस्ती गांधी आश्रम आता है, तो वह महात्मा गांधी, उनके संघर्ष या उनकी शख्सियत के बारे में दो शब्द जरूर लिखता है। हालांकि ट्रंप ने सिर्फ पीएम मोदी के बारे में लिखा।
-
अपने संदेश में गांधी का जिक्र ना करने को लेकर सोशल मीडिया में डोनल्ड ट्रंप को ट्रोल किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग डोनल्ड ट्रंप के सिग्नेचर को लेकर भी उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
-
आश्रम से निकले के बाद ट्रंप मोटेरा स्टेडियम पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम 'नमस्ते ट्रंप' में शिरकत किया।
