-
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज गुरुवार को शाम 6.40 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उद्धव का शपथ ग्रहण समारोह दादर के शिवाजे पार्क मैदान में होगा। यह मैदान 28 एकड़ में फैला हुआ है। उद्धव के शपथ ग्रहण के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
-
उद्धव के शपथ ग्रहण का मंच बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई सजा रहे हैं।
-
नितिन देसाई मंच को उसी तरह से भव्य बना रहे हैं जिस तरह से छात्रपति शिवाजी का सिंहासन हुआ करता था।
-
मंच को भगवा ओर सुनरहरे रंग का बनाया जा रहा है।
-
नितिन देसाई ने ही लगान, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर जैसी फिल्मों में आर्ट डायरेक्शन किया है।
-
शिवसेना का शिवाजी पार्क मैदान का काफी लगाव है। पार्टी के गठन के बाद यहीं से बाल ठाकरे ने अपनी पहली रैली को संबोधित किया था।
-
उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत, ममता बनर्जी और स्टालिन जैसे तमाम नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।
-
शपथ ग्रहण समारोह में तमाम वीवीआईपी लोगों के आने के कारण वहां पर सुरक्षा भी चाक चौबंद की गई है।