-
उत्तर पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानादार प्रदर्शन किया है। शनिवार को हुई वोटिंग के बाद यह तय हो गया है कि भाजपा त्रिपुरा में अकेले दम पर और नागालैंड में अपने सहयोगी एनडीपी के साथ सरकार बनाने जा रही हैं, वहीं मेघालय में भी भाजपा गठबंधन की सरकार बनाने की कोशिशों में लगी है। शानदार चुनाव नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शाम भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर पूर्व अब देश के विकास की यात्रा का नेतृत्व करेगा। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने उत्तर पूर्व के साथ अपने संबंधो को मजबूती देने की कोशिश की। इस दौरान जिस बात ने लोगों का ध्यान खींचा वो ये कि कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने नागालैंड का एक पारंपरिक स्टोल पहना हुआ था। यह स्टॉल आमतौर पर नागालैंड के जेलियांग आदिवासी समुदाय द्वारा पहना जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस स्टोल की खासियत क्या है? (Image source – PTI)
-
जेलियांग स्टोल जोलियांग आदिवासी समुदाय के मर्द पहनते हैं। आमतौर पर यह स्टोल त्योहारों और विशेष आयोजनों पर पहना जाता है। (Image source – PTI)
-
जेलियांग स्टोल सामान्यतः काले और लाल रंग का होता है और इस पर जानवरों, पक्षियों और अन्य चीजों की आकृति बनी होती है। यह स्टोल नगा संस्कृति में अहम जगह रखता है। (Image source – PTI)
-
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पीएम नरेंद्र मोदी को माला पहनाते हुए। (Image source – PTI)
-
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में कांग्रेस एक सीट भी नहीं जीत सकी है। सिर्फ मेघालय में ही कांग्रेस कुछ इज्जत बचा सकी है, वरना त्रिपुरा और नागालैंड में भगवा लहर में कांग्रेस साफ हो गई है। (Image source – PTI)
-
पीएम मोदी जब भाजपा समर्थकों को संबोधित कर रहे थे, तभी मस्जिद से अजान की आवाज आने लगी। इस पर पीएम मोदी ने अपना भाषण रोक दिया और लोगों से अजान के वक्त शांत रहने को कहा। (Image source – PTI)
