-
झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) गठबंधन को जनता ने बहुमत दिया है। इस गठबंधन ने 81 में से 47 सीटें जीती हैं। हेमंत सोरेन प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 दिसंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत दूसरी बार राज्य के सीएम बनने जा रहे हैं। इससे पहले जुलाई 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तब वह 17 महीनों तक पद पर थे। चुनाव में जेएमएम की प्रचंड जीत के बाद हेमंत सोरेन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर हो रही हैं। इन तस्वीरों में हेमंत सोरेन की सादगी लोगों का दिल जीत रही है।
-
हेमंत शिबू सोरेन के मंझले बेटे हैं। उनका जन्म साल 1975 में हुआ था। हेमंत अपने बड़े भाई दुर्गा सोरेन की मौत के बाद राजनीति में आए थे।
-
जीत के बाद हेमंत ने पिता का आशीर्वाद लिया।
-
जब वोटों की गिनती हो रही थी तब हेमंत सोरेन परिवार के साथ थे और साइकलिंग कर रहे थे। हेमंत सोरेन की ये तस्वीर भी वायरल हो रही है।
-
चुनावों में मिली जीत से हेमंत सोरेन के पूरे परिवार के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।
-
इस तस्वीर में हेमंत सोरेन की पत्नी और उनकी बहन दिख रही हैं।
