-
कश्मीर के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान सरकार ने प्रियंका चोपड़ा पर निशाना साधा है। पाकिस्तान सरकार की एक मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर को चिट्ठी लिख कर प्रियंका चोपड़ा को यून की गुडविल एंबेसडर फॉर पीस के पद से बर्खास्त करने की मांग की है। यूएन को खत लिखने वाली इमरान खान सरकार की मंत्री का नाम शिरीन एम माजरी है। (All Pics: @priyankachopra/Instagram)
-
शिरीन माजरी ने लेटर में लिखा है कि- कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन करने को लेकर मोदी सरकार को प्रियंका समर्थन दे रही हैं।
-
शिरीन ने आगे लिखा- मोदी सरकार को प्रियंका का समर्थन उनको यूएन में दिए गए पद पर उनकी विश्वसनीयता को कम करता है। अगर प्रियंका को जल्द से जल्द इस पद से नहीं हटाया गया तो ये वैश्विक स्तर पर यूएन गुडविल एम्बेसडर को ही हास्यास्पद बना देगा।
-
खत में आगे लिखा गया- प्रियंका चोपड़ा ने सार्वजनिक तौर पर भारत सरकार की मौजूदा स्थिति को एंडोर्स किया है। इतना ही नहीं उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री द्वारा पाकिस्तान को दी गई न्यूक्लियर की धमकी का सपोर्ट भी किया है।
-
शिरीन माजरी ने फिर से कश्मीर का रोना रोते हुए लेटर में ये भी लिखा कि भारत के हिस्से वाले कश्मीर में भारतीय सैनिक महिलाओं और बच्चों पर पैलेट गन्स चला रहे हैं। वहां की बीजेपी सरकार पूरी तरह से नाजियों के कदम पर चल रही है।
-
बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए एक तस्वीर वायरल हुई थी। उस वक्त भी एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका को एंबेसडर के पद से हटाने की मांग की थी।
